{"_id":"6a3460a23c75f141810f333a","slug":"power-supply-disrupted-in-several-areas-residents-faced-difficulties-aligarh-news-c-2-gur1004-1000341-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कई इलाकों में बाधित रही बिजली, झेलीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कई इलाकों में बाधित रही बिजली, झेलीं दिक्कतें
Fri, 19 Jun 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
विद्युत लाइनों में आए फाॅल्ट के कारण बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार तक शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। हजारों उपभोक्ताओं को उमस और गर्मी के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली कटौती से किला बिजलीघर क्षेत्र, अर्बन हाइट्स, रघुवीरपुरी, जीवनगढ़, आर्यनगर, मानसरोवर कॉलोनी, प्रतिभा कॉलोनी फेस-2 समेत कई मोहल्लों के उपभोक्ता प्रभावित रहे। स्वर्ण जयंती फीडर से जुड़े आर्यनगर, मानसरोवर कॉलोनी, निधिवन और रावणटीला क्षेत्र में भी दो घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
वहीं साईं विहार क्षेत्र में एक फेज की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी। अधीक्षण अभियंता (शहरी) अंशुमान यादव ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में मिले फाॅल्ट और शिकायतों के आधार पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य कराया जा रहा है। निगम की टीम लगातार बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए कार्य कर रही है।