फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Power supply disrupted in several areas; city residents faced inconvenience

Aligarh News: कई इलाकों में बिजली ठप, शहरवासी रहे परेशान

Fri, 24 Jul 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 24 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in several areas; city residents faced inconvenience
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
शहर में बुधवार रात से बृहस्पतिवार देर शाम तक कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमराई रही। अलग-अलग फीडरों और 33 केवी लाइन में खराबी के चलते कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुदामापुरी फीडर के बेगम बाग, शक्तिनगर रोड स्थित शनिदेव मंदिर क्षेत्र, नगला मसानी, ख्वाजा चौक, नंद विहार, नंदनवन, कुंजलपुर, विद्यानगर कॉलोनी, जनकपुरी, महावीर पार्क, मैरिस रोड और दीवानी कचहरी परिसर से बिजली कटौती की शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के अनुसार सुबह से देर शाम तक बिजली न आने से घरों और कार्यालयों का काम प्रभावित हुआ। दोपहर में क्लॉक टॉवर की 33 केवी सप्लाई ब्रेकडाउन होने से कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। मथुरा रोड स्थित गंगाधाम फेस-2 में एक फेज बंद रहने से भी उपभोक्ता परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि टीमों ने फाॅल्ट दूर कर आपूर्ति सुचारू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed