{"_id":"616347038ebc3e25e207459b","slug":"power-crisis-city-office-news-ali27541704","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ गई है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ गई है परेशानी
विज्ञापन
त्योहार के समय में बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात में लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। कोयला संकट दूर नहीं हुआ तो शहर की आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।
झारखंड से कोयला आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने के बाद हरदुआगंज तापीय परियोजना सहित अन्य पॉवर प्लांटों में उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हरदुआगंज में दो यूनिटों में उत्पादन बंद हो गया है। इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त कटौती हो रही है। चंडौस में 4 से 5 घंटे, गोंडा में 8 से 10 घंटे, विजयगढ़ में 11 घंटे, गभाना में 4 घंटे, अतरौली में 10 घंटे, अकराबाद में 4 घंटे, गंगीरी में 10 घंटे, छर्रा में 6 घंटे, इगलास देहात में 4 से 5 घंटे और कस्बा में दो से तीन घंटे की कटौती हो रही है। अधिकारी कुछ दिनों में समस्या का समाधान होने की उम्मीद जता रहे हैं। कोयले की आपूर्ति नहीं होने की स्थिति में शहरी क्षेत्र में भी आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि शहरी क्षेत्र में विद्युत कटौती नहीं हो रही है।
शहरी क्षेत्र में प्रत्येक दिन करीब 32 लाख यूनिट की खपत
शहरी क्षेत्र में बिजली की प्रति दिन करीब 32 लाख यूनिट की खपत है। अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि सितंबर में शहरी क्षेत्र में सितंबर महीने में करीब 96 एमयू (करीब 10 करोड़ यूनिट) बिजली की खपत हुई। प्रत्येक दिन का औसत करीब 3.25 एमयू (32 लाख यूनिट) है।