फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Posters at Khereshwar Temple Aligarh

Aligarh: खेरेश्वर मंदिर पर लगे पोस्टर, दूसरे धर्म के व्यक्ति न लगाएं दुकान, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 21 Feb 2026 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 10:42 PM IST
सार

मंदिर समिति अध्यक्ष गहराज सिंह के अनुसार पोस्टर महाशिवरात्रि पर ही पुलिस प्रशासन की अनुमति से लगाए गए थे। कुछ लोग इस मुद्दे को अपनी राजनीति के लिए प्रचारित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Posters at Khereshwar Temple Aligarh
खेरेश्वर मंदिर में लगा पोस्टर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के खेरेश्वर मंदिर में लगे पोस्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति द्वारा मंदिर परिसर में दुकान न लगाने की चेतावनी का उल्लेख है। मंदिर समिति का दावा है कि यह पोस्टर महाशिवरात्रि पर ही लगवाए गए थे। इसकी पुलिस प्रशासन को भी जानकारी थी। हम पहले से ही जांच पड़ताल कर किसी व्यक्ति को दुकान लगाने की मंदिर में अनुमति देते हैं।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के दिन करणी सेना नेता सचिन राघव मंदिर समिति के मंच से माइक पर दूसरे धर्म के दुकानदारों को चेतावनी दे रहे थे। इस दौरान पहुंचे एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस भेजकर सचिन को पकड़वाया था। बाद में पता चला कि सचिन ने मंदिर समिति के कार्यकर्ता से माइक छीनकर बोलना शुरू कर दिया। जब उससे पुलिस ने पूछा कि कौन दुकानदार है। तब वह एक फड़ वाले के पास लेकर गया, लेकिन तब तक वह फड़ वाला वहां नहीं मिला। फड़ वाले का नाम उसने अरमान बताया। हालांकि, जांच में पता चला कि कोई अमन नाम का फड़ वाला वहां फड़ लगा रहा था।
विज्ञापन


मंदिर समिति अध्यक्ष गहराज सिंह के अनुसार इस बात को सचिन राघव ने बेवजह तूल दिया था। इससे लोग भड़क सकते थे। उन्होंने बताया कि मंदिर पर लगे पोस्टर में उल्लेख है कि मंदिर पर दूसरे धर्म के व्यक्ति दुकान लगाने न आएं। उन्हें दुकान लगाने की अनुमति नहीं है। यह व्यवस्था पहले से है। पोस्टर महाशिवरात्रि पर ही पुलिस प्रशासन की अनुमति से लगाए गए थे। कुछ लोग इस मुद्दे को अपनी राजनीति के लिए प्रचारित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed