{"_id":"69086ee04598867561020f39","slug":"portable-x-ray-machine-for-tb-detection-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: घर पर ही पता लगेगा टीबी रोग का, स्वास्थ्य विभाग को मिली पहली पोर्टेबल एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: घर पर ही पता लगेगा टीबी रोग का, स्वास्थ्य विभाग को मिली पहली पोर्टेबल एक्स-रे मशीन
Mon, 03 Nov 2025 02:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:29 PM IST
सार
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि यह मशीन सिर्फ टीबी रोगियों के एक्स-रे के लिए नहीं बल्कि इमरजेंसी में मरीज को एक्स-रे करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को मिली पहली पोर्टेबल एक्स-रे मशीन
- फोटो : नगर निगम
विस्तार
टीबी के मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहली पोर्टेबल एक्स-रे मशीन मिल गई है। मशीन की लागत 17 लाख रुपये है। इससे स्वास्थ्य कर्मी घर पर ही मरीजों का एक्स-रे कर टीबी रोग का पता लगा सकेंगे। पहली मशीन नगर निगम ने उपलब्ध कराई है। जल्द ही दूसरी मशीन कासिमपुर पावर हाउस से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
2 नवंबर को महापौर प्रशांत सिंघल ने एचडीएफसी बैंक के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से यह मशीन उपलब्ध कराई है। डीटीओ डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि एक और एक्स-रे मशीन तापीय परियोजना से मिलेगा। पहले दिन 143 ऑन-साइट एक्स-रे हुए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि यह मशीन सिर्फ टीबी रोगियों के एक्स-रे के लिए नहीं बल्कि इमरजेंसी में मरीज को एक्स-रे करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
टीबी मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को पोर्टेबल एक्स-रे मशीन दी गई है। आने वाले दिनों में नगर निगम जल्द शहरवासियों को डायलिसिस की सुविधा देने जा रहा है।- प्रशांत सिंघल, महापौर
विज्ञापन