फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pooja Shukun, including husband, arrested in Delhi

पति सहित पूजा शकुन दिल्ली में गिरफ्तार

Wed, 06 Feb 2019 01:34 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 06 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Pooja Shukun, including husband, arrested in Delhi
पूजा शकुन - फोटो : file photo
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने और उसका दहन करने के मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय गिरफ्तारी की सूचना है।
विज्ञापन



उन्हें बुधवार सुबह तक अलीगढ़ लाया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को ही उनकी अदालत में समर्पण की तारीख नियत थी। मगर दिन में उनके अधिवक्ता ने अदालत में समर्पण के लिए समय मांग लिया, जिसके बाद समर्पण के लिए 8 फरवरी तारीख नियत हो गई। इधर, समर्पण की खबर पर पुलिस अलर्ट थी और लगातार लोकेशन ट्रैस की जा रही थी। इसी बीच सटीक सूचना पर मंगलवार देर शाम दिल्ली के मयूर विहार इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



शौर्य दिवस पर 30 जनवरी को अखिल भारत हिंदू महासभा के बी दास कंपाउंड नौरंगाबाद स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने व पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया था। इसकी जानकारी पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पूजा शकुन व अशोक पांडेय सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से सात लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। बाकी पूजा शकुन व अशोक पांडेय सहित चार की तलाश चल रही थी। इसी बीच पूजा शकुन व अशोक की ओर से अदालत में सरेंडर याचिका दायर की गई थी, जिस पर आज मंगलवार की तारीख नियत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरेंडर की खबर पर पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाते हुए सर्विलांस की भी मदद ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार लगातार उनकी लोकेशन अंबाला व चंडीगढ़ में मिल रही थी। इसी सटीक सूचना पर एक टीम आज शाम को ही दिल्ली पहुंची और देर शाम टीम ने दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय एक चौराहे पर इन्हें सफेद रंग की वैगन आर कार में घेर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस को देखकर दोनों ने बचकर निकलने की कोशिश भी की, मगर दोनों बच नहीं सके। पुलिस टीम उन्हें अब अलीगढ़ लेकर आएगी और पूछताछ व गिरफ्तारी की लिखा पढ़ी औपचारिकताओं के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed