फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pollution Control Board will take action on meat factory

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा मीट फैक्टरी पर कार्रवाई

Mon, 23 May 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board will take action on meat factory
पथाना जवां क्षेत्र के छेरत में बंद पड़ी हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड में अवैध तरीके से पशुओं का कटान करने के प्रकरण में फैक्टरी संचालकों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। लाइसेंस व नियमों के उल्लंघन पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड में शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने अवैध रूप से पशुओं का वध करते हुए 37 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान फैक्टरी मालिक समर कुरैशी, प्रोडक्शन हेड अब्दुल रऊफ, जनरल मैनेजर आबिद कदीर फरार हो गए थे। हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज वर्ष 2004 से बंद पड़ी है। फैक्टरी मालिक ने इसे ठेकेदार को किराए पर दे रखा है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. जेपी सिंह के अनुसार तीन साल पहले भी इस फैक्टरी को प्रदूषण फैलाने का दोषी माना गया था और उसे बंद कर दिया गया था। नियम व शर्तें पूरी करने पर संचालक को फैक्टरी खोलने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में छापा मारी के दौरान नियम व शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। पशु क्रूरता के साथ ही प्रदूषण फैल रहा था। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य फैक्ट्रियों में भी जांच के लिए टीमें भेजी जा रही हैं। सीओ सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि फैक्टरी में कट्टी करते पकडे़ गए सभी 37 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, फरार आरोपियों को तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed