फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Polling parties reached the polling stations

अलीगढ़ः बारिश ने डाला खलल... मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Thu, 10 Feb 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached the polling stations
कीचड़ से निकलकर बस में बैठने के लिए जाते मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को धनीपुर मंडी से कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच रवानगी हुई। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी थीं। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से सारी तैयारियों को देर रात तक अंतिम रूप दे दिया गया था, लेकिन सुबह हुई तेज बारिश से व्यवधान पड़ गया। इससे पोलिंग पार्टियां काफी देरी से अपने गंतव्य को रवाना हो सकीं।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम के खराब होने व तेज बारिश के चलते की गई व्यवस्थाएं चौपट हो गईं। पांडाल में बारिश का पानी भर गया। इन अव्यवस्थाओं के चलते पोलिंग पार्टियों की रवानगी में जुटे कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मतदान कार्मिकों को भी बारिश में भीगते व कीचड़ व जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। सुबह 11:30 बजे मौसम के खुलने पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी में तेजी आ सकी।
विज्ञापन

धनीपुर मंडी से लेकर एटा चुंगी रोड तक लगे भीषण जाम के चलते मतदान कार्मिकों को पैदल ही दौड़ते हुए व मंडी की बाउंड्री को फांदते हुए देखा गया। मंडी में विधानसभा वार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। जहां से पोलिंग पार्टियों को डी-कोडिंग के साथ ही ईवीएम-वीवी पैट उपलब्ध कराए गए, जबकि मतदाताओं के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी के लिए रजिस्टर, मतदाताओं की पर्चियां, निर्वाचक नामावली, पीठासीन की डायरी रिपोर्ट, लिफाफा, ड्यूटी प्रमाणपत्र, रसीद, पुस्तक, पेंसिल, बॉल पेन, खाली कागज, मुहरबंद के लिए कपड़ा, मतदान सामग्री, ब्लेड, मोमबत्ती, अमिट स्याही, ड्राइंग पिन, चेक लिस्ट, रबर बैंड आदि चुनाव सामग्री भी उपलब्ध करायी गई। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को तय रूट व वाहनों के जरिये बूथों तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भारत निर्वाचन आयोग से भेजे गए सामान्य व पुलिस प्रेक्षकों के अलावा डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी धनीपुर मंडी पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी के कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने मतदान कार्मिकों में जोश भरते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिक बूथ पर किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें और पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ मतदान कराएं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शहर विधानसभा के लिए 395, कोल में 427, छर्रा में 447, इगलास में 479, बरौली में 446, अतरौली में 478 एवं खैर विधानसभा के लिए 462 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि जिले भर के 3134 बूथों पर मतदान होगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को आयोग ने इस बार मतदान का समय एक घंटे बढ़ा दिया है। अब सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed