फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Political leaders changed party before the election

अलीगढ़ः चुनाव से पहले सियासी दलों में भगदड़, कई ने पाले बदले

Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Political leaders changed party before the election
लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेते पार्षद मुशर्रफ हुसैन मेहजर व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सियासी दलों में भगदड़ की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को जिले की राजनीति में अलग-अलग दलों में सक्रिय नेताओं और छात्र नेताओं ने सोमवार को सपा की सदस्यता ग्रहण की है। लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अलिखेश यादव के समक्ष ये सपा में शामिल हुए और खुद सपा अध्यक्ष ने इन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन

छात्र राजनीति से उभरे कांग्रेसी सुमंत हुए सपाई
हाथरस के हसायन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और छात्र राजनीति के समय से कांग्रेस में सक्रिय युवा नेता सुमंत किशोर सिंह ने अपने साथियों सहित सोमवार को सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। खुद अखिलेश यादव के समक्ष वे सपा में लखनऊ में शामिल हुए। बता दें कि आईटीआई रोड बरौला पर रहने वाले सुमंत किशोर छात्र राजनीति के समय से कांग्रेसी थे। उन्होंने कांग्रेस व एनएसयूआई के बैनरतले डीएस कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीता था। वे इस छात्रसंघ के आखिरी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद वे उस समय कांग्रेस के सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह के बेहद करीबियों में शामिल रहे। बाद में युवक कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के पद पर निर्वाचित हुए। युवक कांग्रेस से सीधे राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने वाली टीम का हिस्सा रहे। चूंकि वे मूल रूप से हाथरस के हसायन ब्लॉक के गांव कानऊ के रहने वाले हैं। इसलिए पिछले चुनाव में कांग्रेस व सपा के सहयोग से हसायन से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी जीते। इस बार फिर चुनाव लड़े, मगर भाजपा के डीपी सिंह से हार गए। हालांकि पिछले कुछ समय से सुमंत कांग्रेस में सक्रिय नहीं थे। वे बताते हैं कि अपने समर्थकों की इच्छा पर उन्होंने निर्णय लिया है। सपा अध्यक्ष ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है।
विज्ञापन

एएमयू के छात्र नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ली
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र नेता यासीन गाजी व अदनान अहमद ने भी सोमवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ली। वे अपने साथ 50 से अधिक समर्थकों सहित शामिल हुए। बता दें कि मूल रूप से बुलंदशहर के यासीन एएमयू की छात्र राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। 2018/19 के चुनाव में वे छात्रसंघ उपाध्यक्ष का चुनाव लड़े और बेहद कम वोटों से हारे थे। इसी तरह अदनान अहमद एएमयू की छात्र राजनीति से हटकर अब लंबे समय से मेयर मो.फुरकान के करीबी के रूप में काम कर रहे थे। इन दोनों ने भी सपा में सम्मान की खातिर शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन ने ली सपा की सदस्यता
नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद व बसपा नेता मुशर्रफ हुसैन मेेहजर ने भी सोमवार को अपने साथियों के साथ सपा की सदस्यता ली। उन्होंने बताया कि उनके साथ मुजाहिद रजा, आबाद खान, डॉ. जुनैद इदरीश, फैजान आदि ने भी सपा की सदस्यता ली है। इस मौके पर सपा अध्यक्ष ने मेहजर की उर्दू शायरी की पुस्तक ओस का विमोचन भी किया। इसे लेकर बसपा अध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कहा है कि मुशर्रफ पहले से सपा में थे। चुनाव लड़ने हमारी पार्टी में आए और वापस चले गए। आगे से ऐसे लोगों को चुनाव लड़ाने पर ध्यान रखा जाएगा।

जिपं सदस्य सहित एक दर्जन बसपाई रालोद में गए अतरौली क्षेत्र में बसपा को रालोद ने दिया बड़ा झटका : बसपा को सोमवार को अतरौली क्षेत्र में भी बड़ा झटका लगा है। यहां जिला पंचायत सदस्य सहित एक दर्जन कार्यकर्ता रालोद में शामिल हुए हैं। इन्हें रालोद जिलाध्यक्ष कालीचरण सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जिन लोगों ने बसपा छोड़ रालोद की सदस्यता ली है, उनमें जिला पंचायत सदस्य सुमन जाटव पत्नी राजेश कुमार, बसपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल गौतम, जिला सचिव पुत्तूलाल गौतम, 1991 में बसपा से विधायकी लड़े वीपी वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष बादाम सिंह, श्रीपाल, डॉ.फूल सिंह, किशन गौतम, महेंद्र सिंह, के प्रसाद बौद्ध, रामवीर सिंह, भोजराज सिंह, प्रमोद लोधी, रमेश चंद्र, प्रीतम सिंह आदि हैं। इसे लेकर बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कहा है कि ये स्वार्थी लोग हैं। चुनाव के लिए आते जाते रहते हैं।

अखिलेश यादव के नेत्रत्व में सपा की सदस्यता लेते एएमयू छात्र नेता यासीन, अदनान।

अखिलेश यादव के नेत्रत्व में सपा की सदस्यता लेते एएमयू छात्र नेता यासीन, अदनान।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed