{"_id":"84861faeb9525439f2cb3a2554d80edf","slug":"polio-campaign-launched-the-opening-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
रविवार 21 फरवरी को शुरू होने वाले पोलियो अभियान का उद्घाटन जिला महिला चिकित्सालय में बने बूथ पर दवा पिलाकर जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने किया।
सीएमओ डा. एके राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. गीता प्रधान, कैलीफोर्निया से शेरले के नेतृत्व में आयी टीम डा. राहुल कुलश्रेष्ठ, डा. पीके शर्मा, डा. अनुपम भास्कर ने भी नवजात बच्चों को दवा पिलायी। डा. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्रत्येक दिन महिला चिकित्सालय में पैदा होने वाले नवजात शिशुओं को दवा पिलाकर यह संदेश दिया जाता है कि पोलियो की दवा से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।
सीएमओ और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने भुजपुरा और शाहजमाल के बूथों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर डा. एसए खान द्वारा एमए नगर में दवा पिलवायी गयी। बूथ उद्घाटन में यूनिसेफ के मो. आरिफ, रोटरी की तनु वार्ष्णेय, प्रमोद, फैज मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।