{"_id":"6641053d48701b6465001c57","slug":"policeman-riding-bike-without-helmet-while-talking-on-mobile-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों को पुलिसकर्मी का ठेंगा: सिर पर हेलमेट नहीं, बाइक चलाते समय मोबाइल से कर रहा बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों को पुलिसकर्मी का ठेंगा: सिर पर हेलमेट नहीं, बाइक चलाते समय मोबाइल से कर रहा बात
Sun, 12 May 2024 11:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 11:37 PM IST
सार
एक पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है। इतना ही नहीं वह बाइक चलाते समय मोबाइल पर बातें करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
बिना हेलमेट के बाइक पर मोबाइल से बात करते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिसकर्मी हर चौराहे पर जनता को कानून का पाठ पढ़ाते हुए मिल जाते हैं। पर खुद धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन करने से भी नहीं डरते हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर के रामघाट रोड पर क्वार्सी चौराहा से पहले एक बाइक सवार पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है। जिसमें उसके सिर पर हेलमेट नहीं है। वह बाइक चलाते हुए मोबाइल पर बात कर रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी यूपी 83 एएल 6241 नंबर की बाइक पर है। वह रामघाट रोड पर पीएसी की ओर से क्वार्सी चौराहे की तरफ जा रहा है।
विज्ञापन