फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police will not send innocent people to jail, SDM and CO assured

भीमपुर-इब्राहिमपुर बवाल: बेगुनाह लोगों को जेल नहीं भेजेगी पुलिस, एसडीएम और सीओ ने दिया भरोसा

Fri, 14 Feb 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2025 02:12 AM IST
सार

गांव भीमपुर इब्राहिमपुर में 26 जनवरी को ग्राम पंचायत की भूमि पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी गई थी। गत 28 जनवरी को पुलिस ने यह प्रतिमा हटा दी थी, जिस पर गांव में बवाल हो गया था। पथराव कर पुलिस के वाहन तोड़ दिए गए थे। आधा दर्जन बाइकों में आग लगा दी गई थी।

विज्ञापन
Police will not send innocent people to jail, SDM and CO assured
भीमपुर इब्राहिमपुर गांव में बवाल के बाद तैनात पीएसी कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

एसडीएम कोल व सीओ प्रथम 13 फरवरी को गांव भीमपुर इब्राहिमपुर में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की। अनुसूचित जाति पक्ष से महिलाएं ही बैठक में पहुंची। दोनों अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिया कि डॉक्टर आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हुए बवाल में किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन


गांव भीमपुर इब्राहिमपुर में 26 जनवरी को ग्राम पंचायत की भूमि पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी गई थी। गत 28 जनवरी को पुलिस ने यह प्रतिमा हटा दी थी, जिस पर गांव में बवाल हो गया था। पथराव कर पुलिस के वाहन तोड़ दिए गए थे। आधा दर्जन बाइकों में आग लगा दी गई थी। थाना रोरावर पुलिस ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद से अनुसूचित जाति के पुरुष गांव से भागे हुए हैं। गांव में उनके परिवार की महिलाएं ही रह रही हैं। बैठक में बघेल समाज के पुरुष तो मौजूद थे, अनुसूचित जाति की महिलाएं ही पहुंची।
विज्ञापन


एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह ने महिलाओं से कहा कि कहा कि लोग वापस गांव में आए और पुलिस की मदद करें। निर्दोष लोगों को जेल नहीं भेजा जाएगा।सीओ मयंक पाठक ने कहा कि जो लोग भागे हुए हैं, वह पुलिस के पास आकर बताए कि वह बवाल में शामिल नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed