फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police traced the girl students who had gone from school from Kota

Aligarh News: स्कूल से गईं छात्राओं को पुलिस ने खोज निकाला, नाराज होकर ऐसे पहुंची कोटा

Tue, 27 Aug 2024 03:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 03:11 AM IST
सार

छात्राएं स्कूल से निकलने के बाद साइकिल से राजगांव चौराहा पर पहुंची और वहां साइकिल छोड़कर ऑटो से कासगंज पहुंच गईं। उसी रात ट्रेन में बैठकर कोटा पहुंच गईं।

विज्ञापन
Police traced the girl students who had gone from school from Kota
पुलिस ने खोज निकाली छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती 21 अगस्त को गांव तेवथू के निकट एक प्राइवेट स्कूल से गायब हुईं कक्षा आठवीं की दो छात्राओं को पुलिस ने 25 अगस्त रात कोटा राजस्थान से बरामद कर लिया। छात्राओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में बयान होने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।

विज्ञापन


गांव बूलापुर निवासी कर्णपाल शर्मा की बेटी नूतन शर्मा व पेंडरा निवासी संजय सिंह की बेटी प्रियंका स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची थीं। परिजनों अनहोनी की आशंका जताते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विभिन्न फोन लोकेशन के जरिए छात्राओं को कोटा में खोज निकाला।
विज्ञापन


छात्राएं स्कूल से निकलने के बाद साइकिल से राजगांव चौराहा पर पहुंची और वहां साइकिल छोड़कर ऑटो से कासगंज पहुंच गईं। उसी रात ट्रेन में बैठकर कोटा पहुंच गईं। छात्राएं फिलहाल स्वत: ही नाराज होकर घर से जाने की बात कह रही हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्राओं से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed