फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police surrounded after registering robbery as theft

Aligarh News: लूट को चोरी में दर्ज करने पर पुलिस घिरी, कालोनी वासियों ने सुनाई खरी-खरी

Mon, 26 Aug 2024 04:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 04:45 PM IST
सार

ओजोन सिटी के क्लब हाउस परिसर में 25 अगस्त को हुई बैठक में सोसाइटी के 150 से अधिक लोग मौजूद रहे। इस दौरान सबसे पहले तो घटना के विरोध में जमकर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की गई। इस दौरान थाने पर सूचना दी गई। उस समय इंस्पेक्टर के मौजूद न होने पर एसएसआई थाने की टीम के साथ वहां पहुंचे।

विज्ञापन
Police surrounded after registering robbery as theft
ओजोन सिटी के सभागार में जनता के साथ बैठक करते थाना महुआखेड़ा एसएसआई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में 23 अगस्त की रात को ओजोन सिटी हाउसिंग सोसाइटी में बीज निगम के कर्मचारी के घर में हुई लूटपाट की घटना में लोग आक्रोशित हैं। 25 अगस्त को ओजोन सिटी रेजिडेंट वेल्फेयर सोसाइटी की बैठक में कालोनी वासियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर आग उगली। लोगों का कहना था कि इतनी बड़ी लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे एसएसआई को खरी खोटी सुनाई गई। लोगों को भरोसा दिलाया गया कि लूट की धारा बढ़ाई जाएगी। तब लोग शांत हुए।

विज्ञापन


ओजोन सिटी के क्लब हाउस परिसर में 25 अगस्त को हुई बैठक में सोसाइटी के 150 से अधिक लोग मौजूद रहे। इस दौरान सबसे पहले तो घटना के विरोध में जमकर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की गई। इस दौरान थाने पर सूचना दी गई। उस समय इंस्पेक्टर के मौजूद न होने पर एसएसआई थाने की टीम के साथ वहां पहुंचे। वहीं ओजोन ग्रुप के सीएमडी को भी बुलाया गया। मगर उनके न आ पाने पर नाराजगी जताई गई। साथ में यहां सिक्योरिटी एजेंसी को बदलने का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान लूट का मुकदमा चोरी में करने पर भी तीखी प्रतिक्रिया जताई। हालांकि एसएसआई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। मगर तय किया गया कि अब फिर से 27 अगस्त को बैठक होगी। जिसमें पुलिस टीम के साथ सीएमडी भी रहेंगे। उसी अनुसार आगे कार्यवाही तय की जाएगी। इस मौके पर पीड़ित बाबूलाल व सुनीता के परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

शुरुआत में परिवार ने थाने पर क्या जानकारी दी, किस वजह से लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया। इस विषय में थाने से सवाल जवाब किया गया है। परिवार की संतुष्टि और घटना को ज्यों का त्यों दर्ज करना प्राथमिकता है। इस मामले में पुलिस की टीम लगाई गई है। घटना का हर कीमत पर सही खुलासा कराया जाएगा। घटना लूट है तो लूट में ही लिखा पढ़ी होगी। धाराएं बदली जाएंगी।-संजीव सुमन, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बात बिल्कुल सही है कि हमारे घर में लोगों को बंधक बनाकर व मारपीट कर लूट हुई है। मारपीट से चोटें भी आई हैं। मगर पुलिस ने हमारी घटना को बंधक बनाकर चोरी में दर्ज किया है। ऐसे में पुलिस से क्या न्याय की उम्मीद रखी जाए। इसी मुद्दे पर रविवार को बैठक में चर्चा हुई है। अब अगली बैठक दो दिन बाद होगी। अगर हमें लगेगा कि थाना स्तर पर मदद नहीं मिल रही तो वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।-बाबूलाल, गृहस्वामी-बीज निगम कर्मचारी

Trending Videos

गार्डयुक्त-गेट बंद सोसाइटी की सुरक्षा का ये हाल, बाकी का क्या होगा

अलीगढ़ शहर में गार्डयुक्त व गेट बंद ये इकलौती हाउसिंग सोसाइटी नहीं है। इसके अलावा और भी कई ऐसी हाउसिंग सोसाइटी हैं, जो गेट बंद या गार्ड युक्त हैं। इनकी सुरक्षा की ये स्थिति है कि बदमाश इनमें घुसकर परिवार को बंधक बनाकर लूट कर ले जा रहे हैं तो बाकी का क्या होगा? ये अपने आप में सवाल है। अगर ऐसी कालोनियों की ये स्थिति है तो आम कालोनियों में कैसे हालात होंगे? ये भी अपने आप में सवाल है।

गार्ड सहित कई संदिग्ध हिरासत में, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
ओजोन सिटी में हुई घटना को लेकर पुलिस स्तर से पड़ताल शुरू कर दी गई है। पहले क्रम में पुलिस ने सोसाइटी के थाने के सामने वाले गेट के एक गार्ड सहित आसपास के कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक सीसीटीवी खंगाले हैं। दिन भर सीसीटीवी खंगालने के बाद हालांकि कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस आधार पर पुलिस मानकर चल रही है कि इस घटना को किसी करीबी, परिचित ने पूरी तरह रैकी कर अंजाम दिया है। जो सीसीटीवी से बचकर गया है। 

बता दें कि मूल रूप से कासगंज बड़ा गांव निवासी बाबूलाल कुशवाह मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम में तैनात हैं। वे ओजोन सिटी में रहते हैं। घटना वाली रात उनके दोनों बेटे बंगलूरू में थे। घर में उनकी पत्नी सुनीता व छोटे बेटे अजय की साली नेहा व साला ओम मौजूद थे। तभी रात में घुसे बदमाश परिवार को बंधक बनाकर व मारपीट कर दस से पंद्रह लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। जिसमें कुछ दिन पहले कुछ रिश्तेदारों के आने की बात भी सामने आई है। उसे भी जांच का हिस्सा बनाया है। उनसे भी पूछताछ की तैयारी है। इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी से अभी चेहरे स्पष्ट नहीं हुए हैं। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed