फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police stop SP worker who was going to show black flage to deputy CM

काले झंडे दिखाने जा रहे सपाइयों की पुलिस से हाथापाई, लाठियां भांजी

Mon, 13 Jan 2020 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
police stop SP worker who was going to show black flage to deputy CM
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को काले झंडे दिखाने का एलान करने वाले सपाइयों को रविवार पूरा दिन पुलिस की जबरदस्त खातिरदारी झेलनी पड़ी। नुमाइश मैदान की ओर कूच कर रहे सपाइयों कोे पुलिस ने लाठियां भांज कर पहले जिला कार्यालय और बाद में क्वार्सी चौराहे पर ही रोक लिया। इसके बाद भी नहीं मानने पर नेतृत्व कर रहे अर्जुन ठाकुर, रंजीत चौधरी और कुंवर बहादुर बघेल को हिरासत में लेकर पुलिस क्वार्सी थाने ले आई। पूरे रास्ते सपा कार्यकर्ता योगी सरकार मुर्दाबाद, केशव प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद, नहीं चाहिए एनपीआर.., हमें चाहिए रोजगार.., के नारे लगाते हुए काले झंडे लहराते रहे। तकरीबन पांच घंटे तक सपाइयों को क्ववार्सी थाने में नजरबंद रखा गया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम रंजीत सिंह को सौंपने के बाद सपाई रिहा हुए। उनकी रिहाई तक डिप्टी सीएम अलीगढ़ से कार्यक्रम खत्म कर चुके थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह ही क्वार्सी स्थित सपा कार्यालय पर एकत्र हो रहे सपाइयों पर पुलिस की पैनी नजर थी। सपाइयों को पुलिस ने वहीं पर घेर लिया। इस दौरान सपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई हुई। सपाई जिला कार्यालय पर ही ज्ञापन देने की जिद में थे, लेकिन वहां एसीएम द्वितीय नहीं पहुंच सके। इस पर सपाइयों ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस उनको अपनी गाड़ी में लेकर थाने ले आई। इस बीच एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह थाने पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसीएम द्वितीय के पहुंचने के बाद कुछ शांत हुए सपाइयों ने दस सूत्रीय मांत्र पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इस मांग पत्र में महंगाई कम करने, बेरोजगारी दूर करने, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने, भ्रष्टाचार दूर करने, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने, जौहर विवि के खिलाफ साजिशन हो रही कार्रवाई बंद करने, महिला अपराधों पर सख्ती से नकेल कसने, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न रोकने, मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने, ठप विकास कार्य चालू करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा छात्र सभा निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि युवा दिवस के मौके पर युवाओं पर लाठियां भांजना यह सिद्ध करता है कि यह छात्र और नौजवान विरोधी सरकार है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड निवर्तमान जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा कि इस सरकार में अल्पसंख्यकों, महिलाओं, नौजवानों, किसानों पर अत्याचार हो रहा है। हम एनपीआर और सीएए का विरोध करते हैं। ज्ञापन देने वालों में कुंवर बहादुर बघेल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शहजाद अल्वी, कौशल दिवाकर, मनीष शर्मा, आमिर चौधरी, अनिल चौधरी, दुर्गेश यादव, हरेंद्र बघेल, कुंवर इसरार सोलंकी, शादाब जैदी, मोहसिन मेवाती आदि मौजूद रहे।
50 हजार का दावा, 10 हजार पर सिमटा
नागरिकता संशोधन कानून समर्थन मंच की ओर से नुमाइश मैदान में रविवार को हुई जनसभा में जिले भर से 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य था। इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी किया गया। पार्टी और संगठन मान रहे थे कि इतनी संख्या आसानी से पूरी हो जाएगी। क्योंकि अलीगढ़ में भाजपा के तीन सांसद (अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, एटा सांसद राजवीर दिलेर), छह विधायक (अनिल पाराशर, संजीव राजा, अनूप प्रधान, रवेंद्र पाल सिंह, ठा. दलवीर सिंह, राजकुमार सहयोगी), एक मंत्री (संदीप सिंह), जिला पंचायत अध्यक्ष (उपेंद्र सिंह नीटू) और एक एमएलसी (ठा. जयवीर सिंह) हैं। भाजपा और आरएसएस के अनुसांगिक संगठन भी दम लगाएंगे, लेकिन 50 हजार की भीड़ 10 हजार में सिमट गई। जिससे डिप्टी सीएम भी खुश नहीं दिखे। इसलिए वह मंच से उतरने के बाद विभागीय समीक्षा में महज पांच मिनट और पत्रकार वार्ता में भी पांच मिनट तक ही ठहरे। भाजपा और संघ अंदरखाने भीड़ कम होने की समीक्षा में जुट गए हैं। अंदरखाने इस आयोजन के लिए एक अच्छी धनराशि भी खर्च की गई लेकिन परिणाम उसके मुुताबिक नहीं रहे।
‘चच्चा’ के ‘बच्चा’ की विधायकी चली गई
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के उस बयान पर खूब तंज कसा। जिसमें अखिलेश ने कहा था कि वह किसी भी कीमत में एनपीआर का फार्म नहीं भरेंगे। केशव ने कहा कि अखिलेश ध्यान रखें कि अभी हाल ही में ‘चच्चा’ (आजम खां) के ‘बच्चा’ (अब्दुल्ला आजम खां) की विधायकी ऐसी ही गलती में चली गई है।
प्रियंका टिवट्र वाड्रा, अखिलेश टिवट्र यादव
केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के टिवटर हैंडलर पर भी निशाना साधा। कहा कि उन्होंने इन दोनों नेताओं को नया नाम दिया है। प्रियंका टिवटर वाड्रा और अखिलेश टिवटर यादव।
जानथन लाल को जौप्रथम लाल पुकारा
जनसभा को संबोधित करने के लिए ईसाई समुदाय से धर्मगुरु जॉनथन लाल को बुलाया गया था। लेकिन मंच संचालन करने वाले और अन्य भाजपा नेताओं ने उनको जौप्रथम लाल के नाम से पुकारा।
जो भाषण मंच पर वही प्रेस कांफ्रेंस में
डिप्टी सीएम ने जो भाषण मंच पर दिया वही बातें वो प्रेस कांफ्रेंस में कहते रहे। कहा कि जो लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं, वो पाकिस्तान के पीएम इमरान को सलाह देकर वहां भी ऐसा ही कानून लागू करवाएं। जिससे यहां के लोगों को वहां पाकिस्तान की नागरिकता मिल सके और वो लोग वहां रह सकें।

बसपा को नहीं लिया निशाने पर
डिप्टी सीएम ने मंच के भाषण से लेकर प्रेस वार्ता तक कहीं भी बसपा, बसपा सुप्रीमो मायावती का काई जिक्र नहीं किया। उनके निशाने पर केवल सपा और कांग्रेस ही रही। बसपा पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed