फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police stop harmal and his worker at Chilla boarder

चिल्ला बार्डर पर हरपाल को समर्थकों के साथ रोका

Sun, 27 Dec 2020 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
police stop harmal and his worker at Chilla boarder
तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में एक महीने से जारी किसान आंदोलन को समर्थन देने जा रहे भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के नेताओं और पदाधिकारियों को वहां तैनात पुलिस फोर्स ने रोक लिया। इन सभी को आगे नहीं जाने दिया गया। हरपाल गुट के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि पुलिस की दम पर किसानों को बहुत दिनों तक नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान बिजली बिल, तीन नये कृषि कानून, न्यूनतम समर्थन मूल्य, बीज, खाद को लेकर परेशान हैं। फसलों की लागत तक नहीं निकल रही है, ऐसे में नये कानूनों से उनकी जमीन भी गिरवी हो जाएगी। इसलिए किसान आंदोलित हैं और उनकी मांग जायज है। मोदी और योगी सरकार किसानों को ज्यादा दिनों तक रोक नहीं पाएगी।
विज्ञापन

हरपाल सिंह ने कहा कि किसान चिल्ला बार्डर, टिकरी बार्डर, गाजीपुर बार्डर, गेट नंबर-7 पर बारी-बारी से धरना देंगे। किसानों का आंदोलन ऐसे ही समाप्त नहीं होगा। मोदी योगी सरकार इस मामले में आज नहीं तो कल पीछे हटेगी। नये कानूनों का वापस लेने की किसानों की मांग जायज है। इस मौके पर चिल्ला बार्डर पर हरपाल सिंह के साथ कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें विजय सिंह, प्रेमपाल भाटिया, चौब सिंह, छत्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, फतेह सिंह, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed