फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police rushed to the scene of a shooting

Aligarh News: गोली मारने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पहुंचने पर देखा कि मुक्का लगने से नाक से बह रहा था खून

Sun, 07 Dec 2025 10:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 10:14 PM IST
सार

इब्राहिम का दोस्त से मजाक- मजाक में विवाद हो गया। दोस्त ने इब्राहिम के मुंह पर मुक्का मार दिया। इससे उसकी नाक से खून बह गया। इब्राहिम ने खुद पर गोली चलने की सूचना पुलिस को दे दी। 
 

विज्ञापन
Police rushed to the scene of a shooting
गोली मारने की सूचना पर दौड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके में जीवनगढ़ बाईपास से 7 दिसंबर दोपहर गोली मारने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। मगर वहां पहुंचने पर सूचना झूठी पाई गई। 

विज्ञापन


7 दिसंबर दोपहर जाकिर नगर का इब्राहिम दोपहर में किसी काम से जीवनगढ़ बाईपास पर गया था। जहां उसका दोस्त से मजाक- मजाक में विवाद हो गया। इसी विवाद में दोस्त ने इब्राहिम के मुंह पर मुक्का मार दिया। इससे उसकी नाक से खून बह गया। मगर इब्राहिम ने खुद पर गोली चलने की सूचना पुलिस को दे दी। 
विज्ञापन


एसएचओ क्वार्सी नरेंद्र शर्मा के अनुसार घटनास्थल पर जांच में मामला झूठा पाया गया। मुक्का लगने से नाक से खून बहा था। इस बात की पुष्टि हुई है। जांच में यह भी उजागर हुआ कि इब्राहिम के ट्यूशन टीचर भाई आमिर की सात जून को ईद से ऐन पहले पारिवारिक रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका प्रयास इस झगड़े में उन्हीं लोगों पर तहरीर देने का रहा था। मगर जांच में सच सामने आने पर वह बिना तहरीर दिए घर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed