{"_id":"5b2817654f1c1bf26e8b8c26","slug":"police-recruitment-examination-in-many-suspected-custody-continuation-of-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: कई संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: कई संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा: कई संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस में सिपाही पद की भर्ती के लिए शहर के 27 केंद्रों पर परीक्षा सोमवार को दोनों पालियों में शांतिपूर्वक ढंग से निपटी। हालांकि जालसाज और पेपर सॉल्वरों की प्लानिंग गड़बड़ी फैलाने की थी, जिसकी भनक पुलिस को लग गई। दिन निकलते ही पुलिस ने कई संदिग्ध हिरासत में ले लिए। जिनसे देर रात तक पूछताछ जारी थी। उनसे कड़ियां जोड़कर पुलिस मंगलवार तक बड़ा खुलासा कर सकती है। इधर, पहले दिन की परीक्षा में भी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे हैं। परीक्षा छूटने के बाद शहर के कई इलाकों में जाम के हालात रहे। अब पुलिस मंगलवार की परीक्षा की तैयारियों में जुट गई है।
शहर में परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी ट्रैफिक अजीजुल हक ने बताया कि शहर में अग्रसेन इंटर कालेज, बाबूलाल जैन इंटर कालेज, ब्लैकडेल पब्लिक स्कूल, चिरंजीलाल बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, धर्म समाज इंटर कालेज, गगन कालेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, गगन पब्लिक स्कूल, गौरव इंटर कालेज, हीरालाल इंटर कालेज, हिन्दू इंटर कालेज, एमएम प्रेसीडेंट इंटर कालेज, महर्षि गौतम इंटर कालेज, मोर्डन कान्वेंट इंटर कालेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज, पीडी पब्लिक इंटर कालेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कालेज, एसकेडी मॉडर्न इंटर कालेज, एसएमबी इंटर कालेज, श्री बाबू सिंह कन्या इंटर कालेज, श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कालेज, श्री आरपीएस इंटर कालेज, श्री टीकाराम गर्ल्स इंटर कालेज, अरबन पब्लिक स्कूल व विशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहली पाली में कुल 14 हजार 736 अभ्यर्थी बैठने थे, जिसमें से 13 हजार 336 ही शामिल हुए। इसी तरह दूसरी पाली में 14 हजार 736 में से 13 हजार 348 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे।
उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में सीसीटीवी की निगरानी, बायोमैट्रिक हाजिरी सिस्टम से परीक्षा कराई गई। किसी भी परीक्षा केंद्र से दिन भर में किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। दिन भर में शहर भर के 5 जोन व 10 सेक्टरों के प्रभारियों के अलावा सर्विलांस व एसओजी टीम भी सभी केंद्रों पर सक्रिय रही। उन्होंने बताया कि शाम को परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं एकत्रित कर ली गई हैं, जिन्हें मंगलवार की परीक्षा के बाद मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती से लौटे युवाओं से स्टेशन में हुई भीड़
पुलिस भर्ती परीक्षा से लौट रहे सैकड़ों युवाओं की वजह से सोमवार रात रेलवे स्टेशन में जबरदस्त भीड़ हो गई। दिल्ली और कानपुर की ओर जाने वाली कई ट्रेनों में चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की हुई। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से गश्त बढ़ा कर भीड़ को नियंत्रित कराया। इस दौरान कुछ ट्रेनों में चेन पुलिंग भी की गई। देर रात तक स्टेशन पर हल्लागुल्ला होता रहा।