{"_id":"5b26b6c94f1c1bed778b4772","slug":"police-recruitment-examination-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा आज से
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा आज से
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस की भर्ती के लिए शहर में 27 केंद्रों पर आज सोमवार से परीक्षा होने जा रही है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जाएगी। हाथरस में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद रविवार देर रात एसएसपी ने बैठक कर सख्त निर्देश दिए। प्रदेश में हाल ही में पुलिस भर्ती निकाली गई थी। शहर में परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक अजीजुल हक को बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए शहर में अग्रसेन इंटर कालेज, बाबूलाल जैन इंटर कालेज, ब्लैकडेल पब्लिक स्कूल, चिरंजीलाल बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, धर्म समाज इंटर कालेज, गगन कालेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, गगन पब्लिक स्कूल, गौरव इंटर कालेज, हीरालाल इंटर कालेज, हिन्दू इंटर कालेज, एमएम प्रेसीडेंट इंटर कालेज, महर्षि गौतम इंटर कालेज, मोर्डन कान्वेंट इंटर कालेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज, पीडी पब्लिक इंटर कालेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कालेज, एसकेडी मॉडर्न इंटर कालेज, एसएमबी इंटर कालेज, श्री बाबू सिंह कन्या इंटर कालेज, श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कालेज, श्री आरपीएस इंटर कालेज, श्री टीकाराम गर्ल्स इंटर कालेज, अरबन पब्लिक स्कूल व विशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इधर देर रात एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बैठक लेकर सख्ती के निर्देश दिए।
यहां बताया गया कि इस परीक्षा में 14 हजार 500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली 3 से 5 बजे तक चलेगी। शहर भर में 5 जोन व 10 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन का इंचार्ज एक सीओ को बनाया है और सेक्टर में थाना प्रभारी इंचार्ज होंगे। इस परीक्षा में हर केंद्र पर एक दरोगा व 8 सिपाही का स्टाफ चेकिंग में रहेगा। प्रवेश बायोमैट्रिक हाजिरी से होगा और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। इसके सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। दो घंटे पहले प्रवेश होगा और सघन चेकिंग से गुजरना होगा। सर्विलांस टीम नकल रोकने को हर संभव प्रयास रत रहेगी।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए बसों व ट्रेनों में भीड़
परीक्षा के लिए बाहर से आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ इसी तरह का हाल रेलवे स्टेशन पर भी था। रात को अचानक बढ़ी भीड़ के आगे रेलवे की सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। पीछे से आने वाली ट्रेन पहले से ही फुल थीं। ट्रेनों की हालत इस कदर खराब थी कि उसमें पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी। इसके कारण यात्रियों ने बस अड्डों की ओर रुख किया, लेकिन यहां भी उनकी परेशानी का समाधान नहीं हो सका। यहां बसों के अभाव में यात्रियों ने डग्गेमार वाहनों का सहारा लिया। रात को आठ बजे के बाद हालात इतने खराब हो गए कि डग्गेमार वाहन भी यात्रियों के दबाव को झेलने में विफल हो गए।