{"_id":"5f92e4f1b26a461e38514020","slug":"police-recovered-840-kg-illegal-hemp-of-rs-1-25-crore-in-raid-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः पुलिस ने छापे में 4.20 करोड़ रुपये का 840 किलो अवैध गांजा किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः पुलिस ने छापे में 4.20 करोड़ रुपये का 840 किलो अवैध गांजा किया बरामद
Fri, 23 Oct 2020 07:43 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
बरामद किया गया गांजा
- फोटो : amar ujala
पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली सादाबाद पुलिस और एसओजी की टीम हाथरस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सुबह करीब चार बजे हाथरस रोड पर भार्गव कॉलोनी के सामने एक प्लॉट पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 840 किलो अवैध गांजे के अलावा एक ट्रक, एक होंडा अमेज कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत 4.20 करोड़ रुपये है। जिस समय पुलिस टीम वहां पहुंची, उस समय कुछ लोग वहां ट्रक और कार से पैकेट उताकर प्लॉट की नींव में रख रहे थे। पुलिस को देखकर यह लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सादाबाद ब्रह्मा सिंह के नेतृत्व में सादाबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर भार्गव कॉलोनी में हंसराज के मकान के सामने निमार्णाधीन प्लॉट पर दबिश दी। पुलिस टीम ने जब मौके पर छानबीन की तो वहां काफी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। कुछ अवैध गांजा ट्रक और कार में और कुछ अवैध गांजा निमार्णाधीन प्लॉट की नींव में रखा था। पुलिस टीम ने मौके से कुल 840 किलोग्राम अवैध गांजा व एक ट्रक यूपी 83 टी-6519 व एक होंडा अमेज कार संख्या यूपी 80 ईएल-1331 व दो मोबाइल फोन मौके से बरामद किए। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके से फरार अभियुक्तों को चिन्हित करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
तीन नामजद, एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने ट्रक नंबर को मोबाइल एप डालकर देखा तो पता चला कि उसका पंजीकृत स्वामी अमर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी मीर कटरा शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद है। होंडा अमेज कार का नंबर डालकर देखा तो उसकी पंजीकृत स्वामी संगीता अग्रवाल पत्नी विशाल अग्रवाल निवासी सिकंदरा आगरा निकलीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की तो लोगों ने बताया कि यह प्लॉट शौर्य कुमार अग्रवाल पुत्र विशाल अग्रवाल निवासी द्वारिकापुरी शास्त्रीपुरम सिकंदरा
विज्ञापन
ट्रक से 69, कार से 17, प्लॉट से 54 पैकेट हुए बरामद
पुलिस ने 69 पैकेट ट्रक की केबिन से, 17 पैकेट होंडा अमेज कार की डिग्गी से और 54 पैकेट निर्माणाधीन प्लॉट की नींव से बरामद किए। इस तरह कुल 140 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन आठ क्विंटल 40 किलो पाया गया।
टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मुनीश चंद्र एसओजी प्रभारी हाथरस, उपनिरीक्षक रामदास यादव थाना सादाबाद, उपनिरीक्षक मुन्नालाल थाना सादाबाद, हेड कांस्टेबल जवाहर एसओजी टीम हाथरस, कांस्टेबल रिंकू थाना सादाबाद, कांस्टेबल सचिन शर्मा एसओजी टीम हाथरस, कांस्टेबल शीलेश कुमार एसओजी टीम हाथरस, कांस्टेबल सोनवीर सिंह एसओजी टीम हाथरस, कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह एसओजी टीम हाथरस और कांस्टेबल चेतन राजौरा एसओजी टीम हाथरस शामिल रहे।
पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का ईनाम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारी मात्रा में अवैध गांजे की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 15,000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।