{"_id":"65172fd134ef00f7ab0676a6","slug":"police-ran-after-muslim-youth-caught-cow-aligarh-news-c-113-1-sali1011-325-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोकशी की शिकायत पर दौड़ी पुलिस, सरीक के घर जाकर देखा तो मिला कुछ ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोकशी की शिकायत पर दौड़ी पुलिस, सरीक के घर जाकर देखा तो मिला कुछ ओर
Sat, 30 Sep 2023 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:43 AM IST
सार
युवक ने पुलिस को बताया कि एक दूसरे समुदाय के युवक ने एक निराश्रित गाय को घर में बांध लिया है, गोकशी होने की संभावना है। थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि सूचना झूठी थी।
विज्ञापन
थाना गंगीरी, अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव कनौवी निवासी सरीक पुत्र शरीफ खां बकरी चराता है। उसके यहां पहले ही दो गाय हैं, लेकिन दूध नहीं दे रही हैं। इसलिए सरीक ने शुक्रवार को एक दूध देने वाली निराश्रित गाय को पकड़ कर अपने घर बांध लिया, ताकि घर में दूध हाेने लगे। जिसकी सूचना गांव के ही अन्य युवक ने पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
युवक ने पुलिस को बताया कि एक दूसरे समुदाय के युवक ने एक निराश्रित गाय को घर में बांध लिया है, गोकशी होने की संभावना है। थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि सूचना झूठी थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सरीक खां के पास पहले से ही दो गाय हैं, लेकिन दूध नहीं दे रही थीं। इसलिए सरीक ने एक दूध देने वाली गाय को बांध लिया। पूरे गांव ने भी यही बताया कि सरीक गाय कटवाने का काम नहीं करता है, बल्कि गायों को पालता है, जिससे उसे दूध मिलता है।
विज्ञापन