{"_id":"669a192d9f96e1e0d109ae88","slug":"police-investigation-continues-on-hemlata-death-in-the-police-station-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: थाने में महिला की मौत पर पुलिस जांच जारी, साक्ष्य संकलन-जिम्मेदारों तक पहुंचने के प्रयास तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: थाने में महिला की मौत पर पुलिस जांच जारी, साक्ष्य संकलन-जिम्मेदारों तक पहुंचने के प्रयास तेज
Fri, 19 Jul 2024 01:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:13 PM IST
सार
बेटे को भी पुलिस इस घटना का जिम्मेदार मान रही है। मगर अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में बेटे पर भी कार्रवाई होगी। उसे लेकर साक्ष्य संकलन व अन्य जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खैर कोतवाली परिसर में महिला हेमलता की जलने से मौत के मामले में पुलिस जांच जारी है। बेशक सीसीटीवी फुटेज के साक्ष्य मौजूद हैं और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मगर अभी तक पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि ये घटना क्यों हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसी क्रम में पुलिस स्तर से अभी जांच जारी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
खैर के गांव दरकन नगरिया की महिला हेमलता का पति की मौत के बाद ससुरालियों से विवाद शुरू हुआ। विवाद की जड़ ससुरालियों द्वारा मकान खाली करने का दबाव रहा। अब तक की जांच में साफ है कि जिस मकान में महिला अपने पति के साथ आई, वह फुफेरे भाई का मकान है। उसे खाली करने की एवज में महिला रुपये मांग रही थी।
विज्ञापन
इसी विवाद के निस्तारण के लिए महिला को व आरोपी पक्ष को कोतवाली पर बुलाया गया। उसी दिन महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़का। इसके कुछ देर बाद ही थाने में प्रवेश करते समय बेटे द्वारा लाइटर जलाते ही वह जल गई। बाद में उसी मौत हो गई। इसका सीसीटीवी वीडियो मौजूद है। इस मामले में कुछ उकसाने के प्रयास के आरोपी चिह्नित किए गए हैं। मगर महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
वहीं बेटे को भी पुलिस इस घटना का जिम्मेदार मान रही है। मगर अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में बेटे पर भी कार्रवाई होगी। उसे लेकर साक्ष्य संकलन व अन्य जांच जारी है। इस मामले में सीओ खैर का कहना है कि अभी एक दो दिन में जांच के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।