फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police fire tear gas shells at protesters outside AMU campus after protesters pelted stones

अब एएमयू में बवाल,छात्रों के पथराव के बाद पुलिस फायरिंग, पांच जनवरी तक विश्वविद्यालय बंद

Sun, 15 Dec 2019 11:09 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 15 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police fire tear gas shells at protesters outside AMU campus after protesters pelted stones
एएमयू में विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में रविवार शाम को छात्रों ने एडमिशन ब्लॉक के बाहर निकलकर पुलिस पर पथराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने तुरंत पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के दोले दागे। इममें दो सुरक्षाकर्मी सहित पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी एसपी और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्रों ने अपना उपद्रव जारी रखा। पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े और छात्रों को निरंकुश होने से रोका, लेकिन छात्र अभी भी अपनी आक्रामकता पर डटे हुए हैं। लगातार परिसर के अंदर से फायरिंग की आवाज जारी है। 


छात्रों ने इससे पूर्व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के चुंगी गेट पर भी तोड़फोड़ कर अराजकता फैलाई थी। पुलिस प्रशासन और छात्र आमने-सामने हैं। मौके पर आर्य पीएसी आरआरएफ और जिले का फोर्स तैनात है लेकिन छात्रों की अराजकता अभी तक रुक नहीं रही है।

बताया जा रहा है इस दौरान डीआईजी को चोट भी लग गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed