फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police file wrong complaint

सादा कागज पर हस्ताक्षर करा पुलिस ने लिखा मनमुताबिक मुकदमा

Mon, 19 Aug 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
police file wrong complaint
बन्नादेवी पुलिस पर थाना क्षेत्र के मुरारी नगर में 15 अगस्त को एक बंद मकान से हुई चोरी के मामले में मन मुताबिक तहरीर लिख मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने रविवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप आरोप लगाया कि चोर घर के ताले चटकाकर 85 हजार की नकदी, एक मोटर साइकिल, चांदी की करधनी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को तहरीर दी तो उन्होंने खराब लिखाई का हवाला देते हुए एक सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद मनमुताबिक तहरीर लिख घर के बाहर से सिर्फ मोटर साइकिल चोरी होने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुरारी नगर, बन्नादेवी निवासी बंटी कुमार ने बताया कि वह रक्षाबंधन के दिन अपने मामा के घर पर गए थे। पत्नी भी अपने मायके गई थी। रात को बंद मकान का ताला तोड़कर चोर चोरी कर ले गए। सुबह पास ही रहने वाला भाई घर की तरफ आया तो उसने ताला टूटा देखा। इस बात की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस बुला ली। 100 डायल की गाड़ी भी आई। पुलिस के मौका मुआयना करने के बाद चौकी इंचार्ज को तहरीर सौंपी। उसमें घर से मोटर साइकिल, 85 हजार की नकदी, सिलिंडर, चांदी की करधनी चोरी होने की शिकायत लिखी। तहरीर पढ़ने के बाद चौकी इंचार्ज ने लिखाई साफ न होने की बात कहते हुए एक सादा कागज पर हस्ताक्षर कराकर खुद ही तहरीर लिख मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। अगले दिन जब मुकदमे की कॉपी मिलने पर पुलिस की करामात का खुलासा हुआ। इस मामले में एसएसपी को शिकायत सौंपी है। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और नये सिरे से मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन पीड़ित को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed