{"_id":"64877497831afe3db103da94","slug":"police-erased-messages-of-migration-case-filed-aligarh-news-c-114-1-sali1013-46-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुलिस ने पलायन के संदेश मिटवाए, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुलिस ने पलायन के संदेश मिटवाए, मुकदमा दर्ज
Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ासी क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवक के खोखे में तोड़फोड़ और महिलाओं को धमकाने व छेड़खानी के मामले में 36 घंटे बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमे में गिरफ्तारी जैसी कोई धारा शामिल नहीं है। उधर रविवार की रात पुलिस ने गांव पहुंचकर दीवारों पर लिखे पलायन के संदेश मिटा दिए।
शनिवार को एक दिव्यांग युवक के खोखे में तोड़फोड करने के बाद उसके घर में महिलाओं से अभद्रता और छेड़खानी हुई थी। इसके बाद दूसरे युवक को पीटने की तलाश में उक्त आरोपी उसके घर पर भी पहुंचे और महिलाओं से गाली-गलौज कर धमकी दी। इसकी शिकायत दिव्यांग युवक ने थाने में की तो उसे टरका दिया गया। 24 घंटे बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची।
इस पर कुछ लोगाें ने दबंगों के डर से पलायन करने की घोषणा का संदेश अपने मकानों की दीवारों पर लिख दिया। जानकारी पर रविवार की रात 11 बजे गांव पहुंची पुलिस ने इन संदेशों को मिटवा दिया। साथ ही पीड़ित दिव्यांग की तहरीर पर धीरज व नीरज पुत्र ठाकुर राजन सिंह, विवेक पुत्र नीतेश व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी क्षेत्राधिकारी आरके सिसौदिया का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। गिरफ्तारी के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। संवाद