फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police cought accused of Rape Case in Harduaganj

गोल्डी, सुुखवीर की तलाश में दबिश, गांव में धरना जारी

Tue, 29 Dec 2015 02:22 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 29 Dec 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
police cought accused of Rape Case in Harduaganj
हरदुआगंज की बिटिया से दरिंदगी का मुख्य आरोपी चतरा उर्फ मनोज निवासी गुरसिखरन सोमवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले उसे न्यायालय में पेश किया गया। किसी संभावित आशंका के मददेनजर पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा में अदालत लेकर आई थी।
विज्ञापन


इधर, पुलिस टीमें लगातार बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और साक्ष्य संकलन में लगी हैं। इस क्रम में सोमवार को बिटिया के परिजनों के साथ थाने पर पुलिस अफसरों की घंटाें मीटिंग चली। उन्हें केस के हर पहलू से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


एसओ हरदुआगंज रमाकांत पचौरी ने बताया कि रविवार को गिरफ्तार मुख्य आरोपी चतरा उर्फ मनोज को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही फरार आरोपियाें गोल्डी उर्फ राहुल, उसके साथी व चतरा के भाई सुखवीर को गिरफ्तार करने का प्रयास तेज कर दिया गया है। इसके लिए 12 टीमें लगी हुई हैं। इनमें कुछ टीमें गोल्डी को तो कुछ सुखवीर को लक्ष्य बनाकर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई टीमें शहर व आसपास के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। दिल्ली, एनसीआर, पूर्वांचल के कुछ जिलों पर भी नजर रखी जा रही है।  उनके बारे में कई सुराग भी हाथ लगे हैं। उम्मीद है, अगले एक-दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed