फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police constable recruitment exam will be held at 19 centers in Aligarh

पुलिस आरक्षी भर्ती: अलीगढ़ में 17 व 18 फरवरी को 19 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 38400 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Fri, 16 Feb 2024 05:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 05:24 PM IST
सार

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा अलीगढ़ में 19 केन्द्रों पर चार पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व अपरान्ह 03 बजे से सायं 5 बजे तक होगी जिसमें प्रत्येक पाली में 9600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सात सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गये हैं। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रातः 7 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Police constable recruitment exam will be held at 19 centers in Aligarh
डीएम विशाख जी ने पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न कराने के लिए की बैठक - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की 17 और 18 फरवरी को अलीगढ़ जिले में 19 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। चार पालियों में 38400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम विशाख जी ने परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। 

विज्ञापन


पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर हुई बैठक में डीएम विशाख जी ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराया जाए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाए। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित वस्तु या इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर न जाने पाए। गेट पर ही उसकी अच्छी प्रकार से जांच की जाए। 
विज्ञापन


पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 19 केन्द्रों पर चार पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व अपरान्ह 03 बजे से सायं 5 बजे तक होगी जिसमें प्रत्येक पाली में 9600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सात सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गये हैं। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रातः 7 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर घूमते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed