{"_id":"64ff4944368ea6f6e2017814","slug":"police-caught-the-groom-on-the-way-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: निकाह करने जा रहा था, रास्ते से दूल्हे को पकड़कर ले गई पुलिस, बड़े भाई से कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: निकाह करने जा रहा था, रास्ते से दूल्हे को पकड़कर ले गई पुलिस, बड़े भाई से कराई शादी
Mon, 11 Sep 2023 10:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:38 PM IST
सार
दुकान में चोरी करने का सिकंदराराऊ निवासी एक आरोपी निकाह करने के लिए बरात लेकर सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रहा है। इस पर थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से कार में बैठे दूल्हे को पकड़ लिया और थाने ले गई।
विज्ञापन
पकड़े गए दूल्हा से थाने में पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के अकराबाद में सोमवार की शाम चार बजे बरात लेकर सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रहे एक दूल्हे को पुलिस ने टोल प्लॉजा के पास से दबोच लिया और थाने ले गई। थाना पुलिस के अनुसार गांव कासिमपुर में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में उक्त युवक आरोपी है। रात तक पुलिस थाने में उससे पूछताछ करने में जुटी थी, जबकि परिजन और बराती थाने के बाहर ही डटे हुए थे। बाद में आरोपी दूल्हे के बड़े भाई से लड़की की शादी करा दी गई।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले क्षेत्र के गांव कासिमपुर में शराब के ठेके और कैंटीन का ताला तोड़कर चोर 35 पेटी शराब व अन्य सामान ले गए थे। पुलिस को मौके से एक बाइक और मोबाइल मिला था। तभी से पुलिस चोरों की तलाश में लगी है। सोमवार की शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि शराब की दुकान में चोरी करने का सिकंदराराऊ निवासी एक आरोपी निकाह करने के लिए बरात लेकर सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से कार में बैठे दूल्हे को पकड़ लिया और थाने ले गई। इस पर परिजन और बाराती भी थाने पहुंच गए। वह दूल्हे को छोड़ने की पुलिस से गुहार लगा रहे थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए युवक से चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन