फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police booked 400 people in crpc 151, have to fill up bond of five-five lakhs.

अलीगढ़: शांतिभंग में पाबंद 400 लोग, भरने होंगे पांच-पांच लाख के मुचलके

Sun, 01 Mar 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police booked 400 people in crpc 151,  have to fill up bond of five-five lakhs.
सीएए एवं एनआरसी के विरोध में उत्पात मचाने वालों की शामत आ गई है। चार दिन में शांति भंग की धाराओं में पाबंद किए गए 400 लोगों को अब एक-एक लाख के बजाय पांच-पांच लाख के जमानती ढूंढने होंगे। वह भी तीन दिन में। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी हो जाएंगे। उपद्रवियों पर शिकंजा कसने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय स्तर से यह आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को एनआरसी व सीएए के विरोध में शहर के कोतवाली, देहलीगेट एवं सासनीगेट इलाके में लोगों ने जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान पथराव, आगजनी एवं गोेलीबारी तक की गई। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय ने पिछले चार दिनों में करीब 400 लोगों को पाबंद किया है। साथ ही यह प्रावधान भी किया है कि शांतिभंग में पाबंद इन लोगों को एक-एक लाख के बजाय पांच पांच लाख का मुचलका भरना होगा। किसी को भी तीन दिन से ज्यादा का समय नहीं दिया जाएगा। यह आदेश उपद्रव में शामिल लोगों के लिए गले की हड्डी बन गए हैं।
विज्ञापन

पाबंद किए गए एक व्यक्ति ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि मैं तो ढकेल लगाकर परिवार का पालन पोषण करता हूं। कहां से पांच पांच लाख के जमानती लाऊंगा। कई अन्य के सामने भी यही समस्या है। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि शांतिभंग में पाबंद सभी को अब पांच पांच लाख का बांड भरना होगा। किसी को तीन दिन से ज्यादा की मोहलत नहीं दी जाएगी। तारीख पर न आने पर पहले बेलेबल और उसके बाद नान बेलेबल वारंट जारी कर दिये जाएंगे। इन सभी की जमानत की तिथि दो या तीन मार्च तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी थानों में लंबित हैं तामील आख्या
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जारी किये गए नोटिसों की तामील आख्या अभी भी थानों में लंबित हैं। कोतवाली में करीब 120, देहलीगेट में करीब 70 तो सासनीगेट थाने में 20 आख्या लंबित हैं। सभी एसएचओ को पूर्व में जारी 84 तो हाल ही में जारी 210 तामील आख्या शीघ्र ही तामील कराने के आदेश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि तारीख पर न आने पर 50 लोगों को जमानती वारंट जारी किये गए हैं। करीब इतने ही लोगों ने जमानत करा ली है।

पुलिस ने की 19 पर गुंडा एक्ट व 81 पर 110 जी की कार्रवाई
अनूपशहर लिंक रोड क्वार्सी बाईपास जीवनगढ़ में चल रहे धरना व प्रदर्शनों में शामिल 19 हिस्ट्रीशीटरों पर गुंडा एक्ट, 81 पर 110 जी तथा 423 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की। 92 लोगों को मुचलके से पाबंद किया गया। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन वाले इलाकों के आस पास शस्त्रधारकों, शस्त्र दुकानों, तेजाब बेचने वाली दुकानों, खुले में पेट्रोल बेचने के मामले में पेट्रोल पंपों की चेकिंग कराते हुए धरना प्रदर्शन के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। विरोध प्रदर्शन करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर 411 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया। 79 लोगों को 110 जी एवं 19 लोगों के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई तथा 92 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया। शनिवार को ही 12 हिस्ट्रीशीटरों को शांतिभंग व दो पर 110 जी की कार्रवाई की गई। धरना प्रदर्शन के आसपास के शस्त्र लाइसेंस धारकों को असलहा जमा कराने हेतु नोटिस देने की प्रक्रिया जारी रही। धरना समाप्त होने के बाद भी सेक्टर वाइज पुलिस प्रबंध, पिकेट व पेट्रोलिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed