फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police and paramilitary forces did a flag march, assuring security

अलीगढ़ः पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Tue, 01 Feb 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary forces did a flag march, assuring security
अर्द्धसैनिक बल के जवानों के पैदल मार्च करते एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत। - फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। गांव-गांव वोटरों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना खैर में सोफा खेड़ा, खेड़ा नगलिया, अमरगली, रंजीतगढ़ी, राजपुर, फतेहपुर, तकीपुर, नारायनपुर, सुजानपुर, शिवाला कलां, शिवाला खुर्द, अहरौला, कीलपुर, मथना, थाना विजयगढ़ क्षेत्र में कटरा, मलोई, गांगरौल, बिनौली, बिस्तौली, नगला केसिया, रानी का नगला, सिकतरा साहनी, थाना पालीमुकीमपुर के खेड़िया, धोकल, बूलापुर, सिंहपुर, हिम्मतपुर, बीसनपुर, भानपुर, तरैंची, बिजौली, मधुपुर, गहतौली निर्मल, महका,पनहेरा, पीपली, थाना गांधीपार्क के नौरंगाबाद, नटवाली गली, नगला मानसिंह, कमालपुर रोड़, एटा चुंगी, अचलताल, थाना हरदुआगंज, मोरथल, हरदुआगंज, हरदुआ देहात, बरकातपुर, खान आलमपुर, गुरूसिकरन, ढसन्ना, इब्राहिमपुर, नयाबांस इमलानी, किढ़ारा, सफेदपुरा, थाना महुआखेड़ा के धनीपुर, थाना सासनीगेट व कोतवाली नगर में फ्लैग मार्च किया गया। जिले की सीमाओं पर आने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए बैरियर लगाकर एफएसटी व एसएसटी टीमें लगातार चेकिंग करने में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

धनीपुर मंडी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी व ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का मंगलवार को एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने जायजा लिया। इस दौरान बैरिकेडिंग व्यवस्था, कंट्रोल रूम एवं फोर्स के ठहरने की व्यवस्था को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed