फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Poisonous liquor killed 25 people in Aligarh 14 critical

हादसा : अलीगढ़ में जहरीली शराब ने ली 31 लोगों की जान, कइयों की हालत नाजुक

Sat, 29 May 2021 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 May 2021 04:38 AM IST
सार

  • पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर शराब तस्करी रैकेट में आरोपी अनिल चौधरी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है
  • दो मुख्य आरोपी फरार हैं, जिन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है

विज्ञापन
Poisonous liquor killed 25 people in Aligarh 14 critical
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में जहरीली शराब मामले में मध्य रात्रि के बाद तक मौतों का सिलसिला जारी रहा। रात तीन बजे तक मृतक संख्या 31 पहुंच गई थी जिसका आधिकारिक अपडेट जारी कर दिया गया और शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी गई है। 

विज्ञापन


अधिकांश शवों के पोस्टमार्टम हो चुके थे, जबकि कुछ तड़के तक पोस्टमार्टम की कतार में थे। वहीं एक दर्जन घायल जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल में अभी इलाज पा रहे हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


लापरवाही के आरोप में सरकार ने जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान सिपाही अशोक कुमार, निरीक्षक चंद्रप्रकाश यादव और सिपाही रामराज राना को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर शराब तस्करी रैकेट में आरोपी अनिल चौधरी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो मुख्य आरोपी फरार हैं, जिन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जहरीली शराब से मौत की पहली सूचना सुबह 8 बजे लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ और खैर थाना क्षेत्र के गांव अंडला से मिली। पुलिस के साथ आबकारी टीम, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों को अस्पताल में भिजवाया। इसी बीच पता चला कि गांव के बाहर आईओसी बॉटलिंग प्लांट पर कंटेनरों के दो चालक लापता हैं। उन्हें पुलिस ने खोजा तो वे कंटेनेरों में ही बेसुध पड़े थे। 

गांव नंदपुर पला, राइट, हैवतपुर, सांगौर, पला सल्लू से भी शराब से बीमार हुए लोगों को अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से करसुआ, अंडला, नंदपुर पला, सांगौर से भेजे गए 15 लोगों की मौत हो गई। कुछ घंटों बाद जवां के गांव छेरत में भी तीन लोगों की मौत की खबर मिली। रात 12:30 बजे मेडिकल कॉलेज से गांव राइट, सांगौर व करसुआ से जुड़े 4 और शव पोस्टमार्टम केंद्र पहुंच गए थे। इसके अलावा नंदपुर पला के दो व छेरत के एक शव को मध्य रात्रि तक पोस्टमार्टम पर पहुंचाने के प्रयास परिजनों के स्तर से जारी थे।

कई को न दिखने की शिकायत
-एक दर्जन लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
-कई लोगों को आंखों से दिखाई न देने की शिकायत है।

एनएसए में कार्रवाई का आदेश
सीएम ने मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दोषियों की संपत्ति जब्त कर नीलामी होगी और उससे मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
मजिस्ट्रेटी जांच शुरू...जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेश पर एडीएम प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू की। 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे।

रालोद नेता गिरफ्तार भाजपा नेता फरार
शराब कारोबारी रालोद नेता अनिल चौधरी सहित पांच को गिरफ्तार किया है। भाजपा से जुड़े ऋषि शर्मा व विपिन यादव फरार हैं। इन पर इनाम घोषित किया है।
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

पांच शराब ठेके सील
प्रकरण में करसुआ, ककोला, अर्राना, पचपेड़ा व छेरत के पांच ठेकों को सीज कर उनसे सैंपल जांच को भेजे हैं। - चंद्रभूषण सिंह, डीएम

इन लोगों की गई जान...

नीरज कुमार (28) पुत्र सरदार सिंह निवासी अंडला, खैर
धर्मपाल (45) पुत्र रूपचंद निवासी अंडला, खैर
राकेश (५०)पुत्र डोरी लाल निवासी अंडला खैर
मनोज चौहान (50) पुत्र सुखवीर चौहान निवासी छैरत, जवां
मवीर सिंह (40) पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी छैरत, जवां
जितेंद्र सिंह (55) पुत्र बर्फ सिंह निवासी छैरत, जवां
हरिओम उर्फ किन्नू (40) पुत्र साहब सिंह निवासी छैरत जवां
सुनील (28) पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी करसुआ, लोधा,
महेश (40) पुत्र रमेश सिंह निवासी करसुआ, लोधा
राजेश (35) पुत्र खूबीराम सिंह निवासी करसुआ, लोधा
संतोष (45) पुत्र साहब सिंह निवासी करसुआ, लोधा
जयपाल (65) पुत्र मलखान निवासी करसुआ, लोधा
सतीश शर्मा (42) पुत्र रामपाल शर्मा निवासी करसुआ लोधा
राकेश कुमार पुत्र सोमपाल सिंह निवासी करसुआ लोधा
अशोक (35) पुत्र रामवकील निवासी करसुआ लोधा
सोहनपाल (55) पुत्र भीकम सिंह निवासी करसुआ लोधा
सुरजीत (40) पुत्र हरीकिशन निवासी करसुआ लोधा
खुशीराम पुत्र नारायन लाल निवासी भानौली लोधा
इस्लामुद्दीन (65) पुत्र मास्टर बशीर निवासी दादरी, नोएडा
धर्मपाल सिंह (62) पुत्र रोशन सिंह निवासी सांगौर, गभाना
राजकुमार (45)पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी सांगौर गभाना
आनंदपाल (55) पुत्र महावीर सिंह निवासी सांगौर गभाना
गुलवीर सिंह (38) पुत्र गजेंद्रपाल सिंह निवासी ननदपुर पला, लोधा
महेशचंद्र (38) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी रामनगला, नौहझील, मथुरा
अवनीश (34) पुत्र अशोक निवासी कुटिया, प्रतापगढ़
लल्लन प्रसाद (50) पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी दामौन, समस्तीपुर, बिहार
हारुन (40) पुत्र खचेर खां निवासी राइट लोधा
ताहिर (51) पुत्र जमात अली निवासी राइट लोधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed