फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Poison fed to married woman for not having children, complaint to SSP

अलीगढ़ : संतान न होने पर विवाहिता को जहर खिलाया, एसएसपी से शिकायत

Thu, 17 Feb 2022 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Poison fed to married woman for not having children, complaint to SSP
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव दूभिया में संतान न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जहर खिला दिया। जिसके बाद विवाहिता की तबियत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। होश आने पर परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामला पारिवारिक बताकर टहला दिया। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

अंजलि निवासी गांव दूभिया ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में ने कहा है कि ढाई साल पहले विजयगढ़ निवासी एक युवक से उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि संतान न होने पर ससुरालियों ने पहले दहेज की मांग शुरू कर दी। सात फरवरी को ससुरालियों ने मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिला दिया। तबियत खराब होने पर मायके पक्ष के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जब वह पुलिस के पास गई तो उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस संबंध में एसएसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed