फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM sir.. make transport nagar and bypass also

हेपीएम सर.. ट्रांसपोर्ट नगर और बाईपास भी बनवाइए

Fri, 17 Sep 2021 09:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
PM sir.. make transport nagar and bypass also
अलीगढ़ पलवल हाईवे। - फोटो : CITY OFFICE
लोधा में राज्य विवि के शिलान्यास एवं डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति समीक्षा करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष ट्रांसपोर्ट नगर और खैर जट्टारी बाईपास बनवाने की मांग प्रमुखता से उठ सकती है। ये दोनों प्रोजेक्ट उसी अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ही हैं, जहां लोधा में प्रधानमंत्री को आना है। लोधा से पहले ल्हौसरा गांव में ट्रांसपोर्ट नगर बनना है। यहां कुछ जमीन ले ली गई है, लेकिन भू उपयोग परिवर्तन नहीं होने से काम शुरू नहीं हो पाया है। खैर-जटटारी बाईपास के लिए लगभग 170 करोड़ रुपये के बजट का इंतजार है।
विज्ञापन

ल्हौसरा में तकरीबन 85 हेक्टेयर जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की योजना है। अब तक इस प्रोजेक्ट के लिए 49.7 हेक्टेयर जमीन ली गई है। इसके एवज में लगभग 50 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। तकरीबन 35 हेक्टेयर जमीन की जरूरत और है, जिसके लिए 35 करोड़ रुपये शासन से मांगे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का कार्यक्रम जारी होने के बाद उम्मीद थी कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को उनके कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिले में करीब 250 ट्रांसपोर्टर है, जिनसे 20 हजार लोगों की रोजीरोटी जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

अलीगढ़-पलवल हाइवे पर खैर व जट्टारी बाईपास का निर्माण होना है। चार साल में ये हाईवे तो बन गया लेकिन दोनों बाईपास नहीं बनने से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। 52 किमी हाइवे तैयार हो गया है। खैर में दस और जट्टारी में 5.50 किमी लंबा बाईपास अभी बनना है। अगस्त 2021 में इस प्रोजेक्ट में 430 करोड़ खर्च होने के बावजूद बाईपास न बनने से इसका मकसद अधूरा ही रह गया है। खैर और जटटारी का जाम अब तक समस्या बना हुआ है। अगर पीडब्ल्यूडी 170 करोड़ रुपये जारी कर दे तो बाईपास निर्माण शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed