{"_id":"5e1e22f68ebc3e4aff74046b","slug":"pm-narendra-modi-yogi-and-raghuraj-threated-to-bomb-aligarh-news-ali2240653149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी, सीएम योगी एवं रघुराज को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी, सीएम योगी एवं रघुराज को बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
रघुराज सिंह । राज्यमंत्री
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह को एक सप्ताह के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हंगरी के नंबर से फोन आने के बाद रघुराज सिंह ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। साथ ही एफआईआर भी दर्ज करा दी है।
अलीगढ़ निवासी राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह के पास हंगरी के नंबर से मंगलवार दोपहर 12.57 से 12.59 बजे और 1.02 बजे के बीच फोन आया था। वह इस समय लखनऊ में थे। उनका कहना है कि 12 जनवरी को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने मोदी-योगी के विरोधियों को दफना देने का बयान दिया था। भाषण से क्षुब्ध होकर किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन द्वारा एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उन्हें (रघुराज सिंह) बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
रघुराज सिंह ने बताया कि लखनऊ के थाना हजरतगंज में एफआईआर दर्ज करा दी है। इसके अतिरिक्त प्रकरण से मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, पुलिस आयुक्त लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से लखनऊ गए थे रघुराज
12 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आए थे। उसके बाद वह रघुराज सिंह को अपने साथ ले गए थे। मंगलवार को जब वह लखनऊ में एक बैठक में थे, उसी समय उनके पास हंगरी के नंबर से फोन आया था। रघुराज सिंह ने बताया कि वह देर शाम लखनऊ से मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं।
पाकिस्तान में भी चल रहा जिंदा दफन करने की न्यूज
रघुराज सिंह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के विरोधियों को जिंदा दफन करने की न्यूज पाकिस्तान में भी चल रही है। इसकी पुष्टि रघुराज सिंह ने की और कहा कि उन्हें आशंका है कि धमकी देने वाला पाकिस्तान से संबंधित है। वह साफ-साफ हिंदी बोल रहा था।