{"_id":"5cb391f5bdec2213e305602a","slug":"pm-modi-s-war-aligarh-s-lock-will-set-public-on-this-shop-of-opponents","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का वार ः विरोधियों की ‘दुकान’ पर इस बार भी जनता लगाएगी अलीगढ़ का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का वार ः विरोधियों की ‘दुकान’ पर इस बार भी जनता लगाएगी अलीगढ़ का ताला
Mon, 15 Apr 2019 01:55 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नुमाइश मैदान में रविवार को आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जनता इनकी दुकान पर अलीगढ़ का ताला लगाएगी। उन्होंने ‘जय भीम’ के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। डॉ. आंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके महान संविधान की ताकत ही है कि एक चाय वाला प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों को भयभीत होकर घर छोड़ने पड़े थे, इसे मैं भूला नहीं हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिमी यूपी में कैसे महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ। लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़ना पड़ा और मासूम मारे गए। उनकी आवाज को अनसुना करने वाले कौन हैं? कहा कि जनता ने विपक्षियों की दुकान पर पहले ही (2014, 2017 में) अलीगढ़ का ताला लगा दिया था। अब जनता फिर से इनकी दुकान पर अलीगढ़ का ताला लगाएगी।
कहा कि एक दबे हुए वर्ग, शोषित समाज का व्यक्ति राष्ट्रपति के पद पर पहुंचा है। बाबा साहेब के बनाए गए संविधान की ही देन है कि एक चाय वाला प्रधानमंत्री बना है। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि यूपी की राजनीति करने वालों ने बाबा साहब को भी धोखा दे दिया। इनके लिए सबसे पहले परिवार, उसके बाद रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि 2014 और 2017 में यूपी बता चुका है कि जाति और स्वार्थ की राजनीति नहीं चलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ सकते, वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में जरा सी भी चूक हो जाती तो यह सारे विपक्षी दल मेरी चमड़ी उधेड़ देते। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने अलीगढ़, हाथरस और बुलंदशहर के लोकसभा प्रत्याशी क्रमश: सतीश गौतम, राजवीर दिलेर और भोला सिंह को जिताने की अपील की।