फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Modi's election meeting in Aligarh today

अलीगढ़ में पीएम मोदी की चुनावी सभा आज

Sun, 14 Apr 2019 01:43 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 14 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's election meeting in Aligarh today
PM Modi in Bengaluru - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक चुनावी सभा में अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ होंगे। शनिवार को दिनभर पुलिस प्रशासनिक अमला और भाजपाई उनकी रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। 
विज्ञापन


पीएमओ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर पौने दो बजे आगरा एयरपोर्ट से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। आगरा से हेलीकॉप्टर से दोपहर 2.20 बजे नुमाइश मैदान में आएंगे। इसके बाद ढाई बजे पीएम सभास्थल पर पहुंच जाएंगे। दोपहर 3.10 बजे तक मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से 3.25 बजे पीएम मोदी मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर दो बजे एटा से हेलीकॉप्टर द्वारा आईटीआई ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां से 2.10 बजे नुमाइश मैदान में होने वाली जनसभा में शामिल होंगे। सवा तीन बजे से सवा चार बजे तक प्रधानमंत्री की विदाई के लिए आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा चार बजे योगी हेलीकॉप्टर से आगरा रवाना हो जाएंगे। मोदी की सभा के दौरान अलीगढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के साथ-साथ हाथरस प्रत्याशी राजवीर दिलेर व बुलंदशहर प्रत्याशी भोला सिंह मंच पर उपस्थित रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed