फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   pm modi not do more for university say student leader

छात्र नेता बोले- उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे मोदी

Wed, 23 Dec 2020 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
pm modi not do more for university say student leader
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को छात्र नेताओं ने उम्मीदों पर खरा न उतरने वाला बताया है। जबकि एएमयू टीचर्स एसोसिएशन के सचिव ने प्रधानमंत्री के संबोधन को उत्साहजनक बताया।
विज्ञापन

मोदी जी सारी दुनिया हमारे कदमों में रख दें, तब भी 2002 के जख्म नहीं भर सकते। एएमयू अल्पसंख्यक दर्जे पर जो मोदी सरकार ने कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, उसे वापस लेकर अपनी सोच साबित करें। प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वह एससी-एसटी वर्ग के लिए एक यूनिवर्सिटी स्थापित कराएं, जिसमें मुस्लिम व उच्च जाति के हिंदू के बच्चों के दखिले पर पाबंदी रहे। अक्सर एससी-एसटी के बच्चों को लिए लोगों में दर्द उठता है।
विज्ञापन

- आमिर मिंटोई, छात्र नेता
एएमयू के शताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी जी मेरी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। अलबत्ता, जो उनसे उम्मीद थी कि वह एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका वापस लेने की बात करेंगे, लेकिन ऐसी बात नहीं की। बात केवल महिलाओं के शौचालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की। आज यह साबित हो गया कि मोदी जी मुस्लिमों के न तो हितैषी थे, न हैं और न ही होंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन का फायदा केवल कुलपति को पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नदीम अंसारी, छात्रनेता
---
एएमयू के शताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल शुभकामनाएं दे गए हैं। जो उम्मीद थी, वह कुछ नहीं दिया। मुझे उम्मीद थी कि एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर जो भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, उसे वापस लेने की बात करेंगे। मगर ऐसा नहीं किया। उम्मीद थी एक बड़ा हॉस्टल देंगे, गंगा नहर कॉलोनी की जमीन एएमयू को वापस देंगे, वह नहीं किया। जैसे उन्होंने सबका साथ, सबका विश्वास की बात की, उसमें फर्क नहीं हो।

-फरहान जुबैरी, छात्र नेता
एएमयू के शताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन एएमयू बिरादरी के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने एएमयू को मिनी इंडिया बताकर एएमयू की उपलब्धियों में एक और दस्तावेज शामिल कर दिया है। सरकार की तरफ से सहयोग का आश्वासन मिलना भी काबिले गौर है। मैंने जो प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा है। उम्मीद है कि उस पर भी विचार करेंगे। सकारात्मक परिणाम की प्रतीक्षा है।
-प्रो. नजमुल इस्लाम, सचिव, अमुटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed