फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Modi in Aligarh in August

RMPSU: अगस्त में अलीगढ़ आ सकते हैं पीएम मोदी, यूनिवर्सिटी लोकार्पण की तैयारी, आगमन से पहले तैयारी परखेंगे सीएम

Mon, 20 Jul 2026 10:12 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 20 Jul 2026 10:12 AM IST
सार

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अगस्त में पीएम नरेंद्र मोदी अलीगढ़ आ सकते हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों हो सकता है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आरएमपीएसयू परिसर में जारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने आएंगे।

विज्ञापन
PM Modi in Aligarh in August
सीएम योगी और पीएम मोदी - फोटो : X

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले माह तक एक बार फिर अलीगढ़ आ सकते हैं। इसकी सुगबुगाहट प्रशासनिक खेमे में है। मुख्यमंत्री का आगमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद आने की राह खोलेगा। 

विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री शहर में बने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों करवाना चाहते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आरएमपीएसयू परिसर में जारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने आएंगे। सब कुछ ठीक मिला तो प्रधानमंत्री का समय लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


जनपद में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। उस समय इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। विश्वविद्यालय के पहले चरण का निर्माण पूरा और अध्ययन कार्य शुरू हो गया है। इसलिए विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इसका लोकार्पण किया जाना है। यह लोकार्पण भी प्रधानमंत्री के हाथों कराए जाने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के क्रम में 22 जून को मुख्यमंत्री यहां आए थे और विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने शेष काम 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में विश्वविद्यालय में सिर्फ फसाड का काम बचा है। संकेत हैं कि यह काम इस माह के अंत तक पूरा कर लिए जाएगा। इधर, स्मार्ट सिटी के तहत शहर में तैयार हुए इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, क्वार्सी ओवरब्रिज व स्मार्ट सिटी के कुछ अन्य प्रोजक्ट भी लोकार्पण के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed