{"_id":"6140b38e8ebc3eb6fa7743dd","slug":"pm-modi-and-cm-yogi-kept-praising-each-other-city-office-news-ali273129993","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एक दूसरे की तारीफ करते रहे पीएम मोदी और सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एक दूसरे की तारीफ करते रहे पीएम मोदी और सीएम योगी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के शिलान्यास और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के शुभारंभ के मौके पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दूसरे के कार्यों की सराहना की। दोनों ने खुल कर इसकी अभिव्यक्ति की। सीएम योगी ने जब प्रधानमंत्री को अंग वस्त्र पहनाया तो उन्होंने हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। ये दृश्य देखने लायक था, क्योंकि मुख्यमंत्री मुस्करा रहे थे। पीएम ने अंगवस्त्र धारण करने के लिए सिर भी झुकाया था।
पीएम मोदी ने सीएम योगी और उनकी टीम का नाम कई बार लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सीएम योगी को बेहतरीन काम करने के लिए सराहा। इससे पहले अपने स्वागत भाषण में सीएम योगी ने पीएम मोदी के फैसलों की सराहना की। सीएम ने कहा कि प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना करा कर पीएम ने विकास का नया रास्ता खोल दिया है। नई शिक्षा नीति के अनुसार प्रदेश में आठ नए विवि प्रस्तावित हैं। इन्हीं में से एक राजा महेंद्र प्रताप विवि का शिलान्यास हो रहा है।
इस कार्यक्रम को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए सीएम योगी ने दो बार दौरा किया। पहले वह आठ सितंबर को अलीगढ़ आए और इसके बाद 13 सितंबर को दोबारा आए। 14 सितंबर को भी वह पीएम मोदी से तकरीबन एक घंटे पहले आए और व्यवस्थाओं को बेहतर कराया। इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, उद्योग मंत्री सतीश महाना, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, अलीगढ़ के सभी विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिनरात मेहनत कर इस आयोजन को यादगार बनाया।