फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Plots carved out on investors' land; attempt to take possession.

Aligarh News: निवेशकों की जमीन पर काटे प्लॉट, कब्जे की कोशिश

Sun, 28 Jun 2026 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Plots carved out on investors' land; attempt to take possession.
टप्पल क्षेत्र के गांव सिमरौठी में फर्जी दस्तावेजों से निवेशकों की भूमि की हड़पने और उस पर कब्जे की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टप्पल थाने पर डेवलपर्स एंड इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर खुद के स्वामित्व से अधिक दूसरे लोगों की जमीन बेचने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में फरीदाबाद निवासी सन्नी आहूजा, पूर्वी दिल्ली निवासी मिंटू मित्तल और गाजियाबाद निवासी हिमांशु अग्रवाल ने एसएसपी से शिकायत की थी। पीड़ितों और थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने मौजा सिमरौठी के में कुल 0.662 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी और लंबे समय से उस पर काबिज हैं। आरोप है कि नौ मई 2026 को वे अपनी जमीन पर पहुंचे तो लौर डेवलपर्स एंड इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के गौरव कुमार अपने साथियों के साथ जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उन्हें मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि तहसील खैर से निकाले गए तलाश प्रमाण पत्र में खुलासा हुआ कि आरोपी के नाम केवल 0.686 हेक्टेयर भूमि दर्ज है, जबकि उसने कथित रूप से फर्जी नक्शे और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 1.023 हेक्टेयर भूमि के प्लॉट काटकर बेच दिए। इस प्रक्रिया में लगभग 0.337 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि का अवैध विक्रय किया गया, जिसमें पीड़ितों की जमीन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्च सर्टिफिकेट, खतौनी, मुख्तारनामा और कॉलोनी का नक्शा साक्ष्य के रूप में एसएसपी को सौंपा है और सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

तलाश प्रमाण पत्र से हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
पीड़ितों का दावा है कि तहसील खैर से प्राप्त तलाश प्रमाण पत्र की जांच में स्वामित्व से अधिक भूमि बेचने का मामला सामने आया। आरोप है कि फर्जी अभिलेख तैयार कर बाहरी लोगों को प्लॉट बेचे गए। पुलिस अब राजस्व अभिलेखों और प्रस्तुत दस्तावेजों का मिलान कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
-पीड़ितों की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - संजीव तोमर, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed