फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'Plese Leave me i Am HIV Positive'

खुद को एचआईवी ग्रस्त बताकर गर्भवती ने बचाई आबरू

Fri, 27 Dec 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
'Plese Leave me i Am HIV Positive'
खैर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह की गर्भवती संग गांव के ही चार दरिंदों ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने आबरू बचाने के लिए खुद को एचआईवी ग्रस्त बता दिया। इस पर आरोपी डर गए और वह महिला को छोड़कर भाग गए। भागते समय गांव वालों ने दरिंदों को घेरने की कोशिश की। मगर, वह हाथ नहीं लगे। खुद को रसूखदार बताकर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पति संग पहुंची पीड़िता ने अधिकारियों को बताया कि बुधवार शाम को वह घर पर अकेली थी। तभी गांव के चार युवकों ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर पीटने लगे। दरिंदों से खुद की आबरू बचाने के लिए एचआईवी ग्रस्त होने की कहानी बनाई। तब जाकर वह छोड़कर भागे। महिला का आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। पुलिस को शिकायत दी। मगर, वहां मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एसपी देहात ने महिला की शिकायत पर थाना पुलिस को चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed