बैडमिंटन : अलीगढ़, लखनऊ, मुजफ्फरनगर व आगरा के खिलाड़ियों ने जीते मैच
सार
योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट अंडर-19 मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से इस प्रतियोगिता में लगभग 300 से अधिक बालक व बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल, सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, राजीव गर्ग, विजडम पब्लिक स्कूल चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अशोक यादव, प्रवीन शर्मा, मनोज अग्रवाल, अतिन गुप्ता, मोहित अग्रवाल, खुसरो मारूफ , विकास चौहान, लवली चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE