फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pitching demand increased, stock out of wholesale market

पिचकारी की मांग बढ़ी, थोक बाजार से स्टॉक खत्म

Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pitching demand increased, stock out of wholesale market
पिचकारी । - फोटो : CITY OFFICE
होली पर्व में अभी 16 दिन बाकी हैं। बाजारों में होली का रंग छाने लगा है। वहीं इस बार फुटकर बाजार लगने से पहले ही बाजार में पिचकारी का स्टॉक खत्म हो गया है। थोक व्यापारियों का कहना है कि दो साल से कोरोना के चलते पिचकारी की मांग कम रही थी। इस साल कोरोना की रफ्तार कम होने से साथ-साथ पिचकारी की मांग भी बढ़ गई। ऊपर से उत्पादन कम होने से पिचकारी बाजार से गायब हो गई है।
विज्ञापन

दो साल से कोरोना की मार झेल रहे बाजार को इस बार पंख लग गए। कोरोना का खतरा कम होने की वजह से होली पर बाजार में रौनक है। लोग पिचकारी, गुलाल, रंगों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में थोक बाजार से पिचकारी गायब हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि दो साल से कोरोना के चलते बाजार बहुत सुस्त रहा। इस साल सरकार ने पाबंदियां हटाईं तो सेल भी बढ़ गई। दिल्ली में जो स्टॉक था वह बाजारों में पहले ही उतर गया। पिचकारी की मांग बढ़ने से वह शॉर्ट हो गई हैं। वहीं दिल्ली के व्यापारी पिचकारी का उत्पादन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पिचकारी के रेटों में भी उछाल आने की संभावना है। क्योंकि जिले के व्यापारियों के गोदाम खाली हैं। हालांकि गुलाल और रंग का अच्छा खासा स्टॉक है।
विज्ञापन

टंकी पिचकारी की अधिक मांग, स्टॉक खत्म
थोक व्यापारी सोमांक वार्ष्णेय आरएलवी ने बताया कि बाजार में लगभग 300 प्रकार की पिचकारियां उपलब्ध हैं। सबसे सस्ती पिचकारी 45 रुपये प्रति दर्जन की है। वहीं 450 रुपये पीस तक की पिचकारी है। सबसे अधिक मांग टंकी वाली पिचकारी की है। जिसे अधिकतर बच्चों के लिए लोग खरीदते हैं। वहीं बड़े भी टैंकर को पीछे लटका कर इसका आनंद लेते हैं। टंकी वाली पिचकारी 75 रुपये पीस से शुरू हो जाती है। जो 350-400 रुपये पीस तक उपलब्ध है, लेकिन सभी पिचकारियों का स्टॉक न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed