{"_id":"593ee9c61126f4e2618b46f7","slug":"pit-crashed-expedition-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गड्ढे’ में गया गड्ढा मुक्ति अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गड्ढे’ में गया गड्ढा मुक्ति अभियान
आशीष निगम
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
‘गड्ढे’ में गया गड्ढा मुक्ति अभियान
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान ‘गड्ढे’ में चला गया है। इस तयशुदा मियाद में अब केवल तीन दिन रह गए हैं और अभी तक 50 फीसदी काम भी नहीं हुआ है। कारण, अब तक सात विभागों को सड़कों की मरम्मत के लिए एक भी रुपया नहीं दिया गया है, तो दो विभागों ने मरम्मत संबंधी आवश्यक धनराशि का कोई प्रस्ताव तक नहीं भेजा है।
जिला पंचायत, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, गन्ना विभाग और सिंचाई विभाग ने अब तक एक भी सड़क पर काम नहीं किया है। 9 जून को संकलित हुई प्रगति रिपोर्ट यही कहती है, जो पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराई गई है। अब पीडब्ल्यूडी के काम पर नजर डाल लें। पीडब्ल्यूडी नोडल कार्यालय से संबंधित 396 सड़कों में से 235 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया गया है। इसके बाद यहां भी 161 सड़कें ऐसी हैं, जिसमें काम होना बाकी है। प्रांतीय खंड एक में 362 किमी लंबाई की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के सापेक्ष 300 किमी पर काम होने का दावा किया गया है। 156 किमी लंबी सड़कों के नवीनीकरण में 45 किमी सड़कें नई बना दी गई हैं। विशेष मरम्मत में सात किमी ही सड़क बन पाई है।
बजट नहीं, तो काम अधूरा छोड़ा
शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह की विधानसभा अतरौली को शहर से जोड़ने वाले जिले के प्रमुख मार्ग रामघाट रोड पर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके लिए जरूरी 1.87 करोड़ रुपये की धनराशि अब तक नहीं मिली है। केवल क्वार्सी चौराहे से पीएसी के पास तक सड़क को गड्ढामुक्त किया गया है। जबकि इस पर डेढ़ इंची की तारकोल की हाट मिक्स प्लांट से पड़ने वाली लेयर का काम अधूरा है।
विज्ञापन
गड्ढा मुक्ति में पिछड़ने पर नाराज हुए डीएम
अलीगढ़। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सड़कों के गड्ढा मुक्ति अभियान में पिछड़ने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग मुख्यालयों के बजट लेकर इस काम को जल्द से जल्द पूरा करें। सोमवार को विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाले बिंदुओं की समीक्षा बैठक में कई अधिकारी सवालों के जवाब तक नहीं दे पाए। डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने कहा कि 5 जून को सीएम ने जिन 32 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया था, उनमें अलीगढ़ से संबंधित योजनाओं का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करें। डीएम के पूछने पर सीएचसी गंगीरी का निर्माण पूरा होने और स्टाफ के बारे में बताया गया कि कुछ कर्मी तैनात किए गए हैं।
प्राइवेट डाक्टर आशा राठी और आईएमए के पदाधिकारियों ने चार महिला डाक्टरों की निशुल्क सेवाओं की व्यवस्था की है। जिले में 323 तालाबाें के निर्माण में शिकायत नहीं मिलने पर अफसराें और कर्मियों की सराहना की गई। सांसद आदर्श ग्राम बहरावद के विकास कार्यों में ढुलमुल रवैया अपनाने पर विद्युत विभाग, पंचायत आदि विभागों को हिदायत दी गई। डीएम ने निर्देश दिये कि गर्मी की छुट्टियों में स्कूलों में शौचालय, नल की टोंटी, दरवाजा, कुंडी, फर्श, बिजली कनेक्शन की व्यवस्थाएं करा ली जाये। कुछ बैंकों में गरीबों के खाता नहीं खोलने पर कहा वह संबंधित बैंक की शिकायत वित्त मंत्रालय से करेंगे। एलडीएम आनंद गर्ग से कहा कि इस संबंध में समाचार पत्राें में विज्ञापन देकर जागरूकता बढ़ाएं। बैठक में सीडीओ दिनेश चंद्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार, जीएन भट्ट भी मौजूद रहे।