{"_id":"69d81b5f94c8fd6030056832","slug":"pisawa-traders-angry-over-imposition-of-housing-tax-aligarh-news-c-110-1-sali1009-101927-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिसावा में आवास कर थोपने पर व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिसावा में आवास कर थोपने पर व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
पिसावा में अधिशासी अधिकारी के साथ वार्ता करते व्यापारी
- फोटो : samvad
कस्बा में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के प्रतिष्ठान पर गुरुवार को व्यापारियों की हुई बैठक में नगर पंचायत द्वारा लगाए गए आवास कर को लेकर चर्चा की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय को भी बैठक में आमंत्रित किया गया ।
व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी से आवास कर लगाए जाने की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा लगाए गए करों में गड़बड़ी होने की बात कही। इस पर ईओ ने नगरवासियों से आवास कर के बिलों में संशोधन कर जमा कराए जाने का आश्वासन दिया। लोगों में आवास कर लगाए जाने को लेकर काफी आक्रोश था। लोगों का कहना था कि नगर जैसी सुविधाओं की व्यवस्था अभी कस्बे में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बाजार के अधिकतर हैंडपंप पीला व बदबूदार पानी दे रहे हैं। टायलेट आदि की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बाजार का मुख्य रास्ता व नाली पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जाता है। नगर पंचायत द्वारा नालियों की साफ-सफाई भी समय से नहीं कराई जा रही है। ना ही दवा का छिड़काव हो रहा है, जिससे मच्छरों का भारी प्रकोप है।
व्यापारियों का कहना था कि जब तक नगर जैसी सुविधाएं नगर पंचायत देने में असमर्थ है तब तक किसी प्रकार का कोई कर नहीं लिया जाना चाहिए। आवास कर को कम किए जाने, मूलभूत सुविधाएं बढ़ाए जाने व जिन आवास कर के बिलों में त्रुटि है, उन्हें शीघ्र सुधारने की मांग व्यापारियों द्वारा ईओ से की गई है। ईओ ने व्यापारियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं, नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे एसडीएम गभाना हरिश्चंद्र से भी लोगों ने आवास कर की शिकायत की तो एसडीएम ने लोगों से कहा पहली बार आवास कर लगाया जा रहा है, इसलिए कुछ गलती होना संभव है। एसडीएम ने ईओ से गलतियों को दूर कर आवास कर जमा करने के लिए कहा। इस मौके पर मीना कुमारी, गंगाशरण गुप्ता, लायकराम सिंह, सुभाष चंद उर्फ बोसी, प्रशांत कुमार, डा. अनिल अत्री, सुनील अत्री, टेकचंद अत्री, मुकेश अत्री, जीवन किशोर, भगवन शर्मा, विनोद चौधरी, घनश्याम अग्रवाल, राजू गुप्ता, लोकेश अत्री, प्रकाश गुप्ता, निरंजन लाल, मनीष गुप्ता, हरिश्चन्द, ओंकार सिंह, हरिओम गुप्ता, श्याम गुप्ता, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।