फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pillar construction on Eta Chungi flyover Aligarh

Aligarh: एटा चुंगी फ्लाई ओवर पर 25 दिसंबर से पिलर बनना होंगे शुरू, 31 मई 2027 तक पूरा होगा काम

Mon, 15 Dec 2025 04:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 04:10 AM IST
सार

फ्लाई ओवर लगभग 650 मीटर लंबा होगा और चार लेन का बनेगा। इसकी कुल लागत 56.28 करोड़ रुपये है। इसे 31 मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 30 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Pillar construction on Eta Chungi flyover Aligarh
एटा चुंगी चौराहे पर चल रहा पुल निर्माण कार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर के सबसे व्यस्ततम एटा चुंगी चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पर 25 दिसंबर से सीमेंटेड पिलर बनाने का काम शुरू हो जाएगा। धनीपुर ब्लॉक की ओर छह पिलर के फाउंडेशन का कार्य 60 फीसदी पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


कानपुर-गाजियाबाद मार्ग (जीटी रोड) पर स्थित एटा चुंगी चौराहे पर बनने वाले चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। चौराहे से ब्लॉक की ओर जाने वाले रोड पर छह पिलर खड़े करने के लिए फाउंडेशन का काम जोरों पर है। अभी तक छह पिलरों के लिए पाइलिंग का कार्य पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


इसके बाद पाइल कैप बनाया जाएगा और फिर पिलर खड़े करने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह फ्लाई ओवर लगभग 650 मीटर लंबा होगा और चार लेन का बनेगा। इसकी कुल लागत 56.28 करोड़ रुपये है। इसे 31 मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 30 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटा चुंगी चौराहा अलीगढ़ का महत्वपूर्ण जंक्शन है। यहां जाम की वजह से स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले लोग और व्यापारी काफी परेशान रहते हैं। इस लिए कार्य को बांट कर किया जा रहा है। 12 में छह पिलर का कार्य पूरा होने के बाद शहर की ओर पिलर के फाउंडेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। - मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed