{"_id":"692c142e410d80209d07bbe9","slug":"physical-harassment-of-girls-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: देवी जागरण सुनने गईं बच्चियों को बहलाकर की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: देवी जागरण सुनने गईं बच्चियों को बहलाकर की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 30 Nov 2025 03:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 30 Nov 2025 03:24 PM IST
सार
युवक दोनों बच्चियों को दस रुपये देने का लालच देकर अपने साथ अंधेरे की ओर बुला ले गया। वहां पर एक बच्ची के कपड़े उतारने लगा तो उसकी सहेली शोर मचाते हुए भागी। इस पर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 नवंबर की रात शुरू हुए देवी जागरण सुनने पहुंची सात साल की दो बच्चियों को बहलाकर एक युवक अंधेरे में ले गया और छेड़खानी करने लगा। इस पर एक बच्ची उसके चंगुल से छूटकर शोर मचाते हुए भागी तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एक बच्ची के पिता ने बताया कि परिवार के एक घर में 28 नवंबर की रात देवी जागरण का आयोजन हुआ था। 29 नवंबर को तड़के पहर मां दुर्गा की झांकी निकाली जानी थी। इसके लिए अलग कमरे में एक किशोरी का शृंगार किया जा रहा था। उनकी बेटी और उसकी सहेली शृंगार देख रही थीं।
विज्ञापन
वहां मौजूद गांव का 25 वर्षीय युवक दोनों बच्चियों को दस रुपये देने का लालच देकर अपने साथ अंधेरे की ओर बुला ले गया। वहां पर उनकी बेटी के कपड़े उतारने लगा तो उसकी सहेली शोर मचाते हुए भागी। इस पर आरोपी भाग निकला। बेटी ने उन्हें यह बताया। उन्होंने आरोपी को फोन किया तो वह फोन पर ही धमकाने लगा। सीओ अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह फरार है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन