{"_id":"5c8a3932bdec2214195ab175","slug":"phd-student-suspended-over-misbehaved-with-girl-in-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से अभद्रता के आरोप में शोध छात्र निलंबित, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से अभद्रता के आरोप में शोध छात्र निलंबित, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Thu, 14 Mar 2019 04:51 PM IST
Vikas Kumar
भाषा/अलीगढ़
भाषा/अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
AMU
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने हिंदी विभाग के शोध छात्र को विभाग की ही एक छात्रा के साथ कथित रूप से अभद्रता करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एएमयू द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 12 मार्च को महात्मा गांधी पर आयोजित एक सेमिनार के दौरान, हिंदी विभाग के शोध छात्र मोहसिन खान ने उसके साथ कथित तौर पर अभद्रता की थी।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि छात्रा ने जब इस घटना के बारे में वरिष्ठ शिक्षकों को बताया तो छात्र ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। एएमयू के प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति ने बुधवार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं और छात्र को तब तक परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी जब तक जांच पूरी न हो जाए। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने इस संबंध में शोध छात्र के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन