फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PhD Researcher PPT Presentation

RMPSU: आरएसी के सामने 186 पीएचडी शोधार्थी देंगे पीपीटी प्रस्तुति, विवि ने जारी किया कार्यक्रम

Mon, 18 May 2026 10:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 18 May 2026 10:39 PM IST
सार

19 मई को संस्कृत, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, अर्थशास्त्र और 20 मई को समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, विधि विषयों की आरएसी प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन
PhD Researcher PPT Presentation
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2023 बैच के पीएचडी शोधार्थियों के लिए रिसर्च एडवाइजरी कमेटी (आरएसी) के समक्ष पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अलग-अलग विषयों में 186 शोधार्थियों को पीपीटी प्रस्तुति देनी होगी। सभी प्रस्तुतियां प्रातः 11:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में होंगी। अनुपस्थित शोधार्थियों के लिए नई तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


शोध व विकास समन्वयक प्रो. केशव देव वर्मा ने बताया कि शोधार्थी प्रस्तुति के समय प्रगति रिपोर्ट की प्रति, शोध कार्य का विवरण, सिनॉप्सिस, उपस्थिति रिकॉर्ड (यदि लागू हो), प्रकाशित शोध पत्रों का विवरण और अन्य संबंधित दस्तावेज साथ लेकर आएं। 15 मई को शोधार्थियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान विषयों की प्रस्तुति दी, लेकिन कई शोधार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी तरह 18 मई को वाणिज्य, गणित, मनोविज्ञान, भूगोल, चित्रकला, संगीत, डीएसएसटी, राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के शोधार्थियों ने प्रस्तुति दी, जिसमें कई शोधार्थी अनुपस्थित रहे। अब इनके लिए नई तिथि घोषित होगी, जिसमें वह अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि 19 मई को संस्कृत, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, अर्थशास्त्र और 20 मई को समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, विधि विषयों की आरएसी प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed