{"_id":"63d7c7198aae7353883a830d","slug":"phd-entrance-exam-of-raja-mahendra-pratap-singh-university-on-february-19-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"PhD Entrance Exam: RMPSU की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को, एडमिट कार्ड 13 फरवरी ऐसे होंगे डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PhD Entrance Exam: RMPSU की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को, एडमिट कार्ड 13 फरवरी ऐसे होंगे डाउनलोड
Mon, 30 Jan 2023 07:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:03 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित की जायेगी तथा प्रवेश पत्र 13 फरवरी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकेंगे।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को होगी। जिसके लिए प्रवेश पत्र 13 फरवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय द्वारा इच्छुक अभ्यार्थियों से 31 दिसम्बर तक आवेदन प्राप्त किये गये थे, जिन अभ्यार्थियों द्वारा शोध प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन किया है एवं निर्धारित शुल्क जमा किया है।
विज्ञापन
उनकी प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित की जायेगी तथा प्रवेश पत्र 13 फरवरी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://rmpssu.org से डाउनलोड किये जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा में दो पेपर होंगे, एक रिसर्च मैथोडोलॉजी और दूसरा विषय का। परीक्षा ओएमआर पर होगी।
विज्ञापन